विधायक श्री मकवाना की अनुशंसा पर 26 लाख 75 हजार रूपए लागत के छह निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

  
Last Updated:  अगस्त 27, 2020 " 09:30 अपराह्न"

रतलाम: 27 अगस्त 2020(स्पष्ट खबर)|रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप कुमार मकवाना की अनुशंसा पर रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में 26 लाख 75 हजार कुल लागत के छह निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। उक्त कार्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं।
   जिन कार्यों की स्वीकृति जारी की गई है उनमें ग्राम तितरी में भेरूलाल खदेड़ा के मकान से जगदीश खदेड़ा के मकान तक 4 लाख रूपए लागत से सीसी रोड निर्माण, समरथ के मकान से जगदीश के मकान तक अनुसूचित जाति मोहल्ले में 3 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण, मुक्तिधाम में 3 लाख रूपए लागत से विभिन्न निर्माण, सुखराम के मकान से भरत मईढ़ा के मकान तक 2 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम रत्तागढ़ खेड़ा में भेरूलाल पाटीदार के मकान से मेन रोड तक 9 लाख 75 हजार रूपए लागत से सीसी रोड निर्माण तथा रत्तागढ़़ खेड़ा के मुक्तिधाम में 5 लाख रूपए लागत से बैठक शेड का निर्माण शामिल है।

 2,171 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *