
जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जुड़ेगा रतलाम-खाचरौद मार्ग
Ratlam: जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जुड़ेगा रतलाम-खाचरौद मार्ग,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की फोर-लेन निर्माण की समीक्षा रतलाम(स्पष्ट खबर)। रतलाम-खाचरौद मार्ग (Ratlam-Khachraud route) को जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे (Ujjain Greenfield Highway) से जोड़ने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा जल्द क्रियान्वित होने वाली है। इस योजना के तहत फोर-लेन विकसित कर रतलाम-खाचरौद मार्ग को ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जोड़ा जाएगा। शुक्रवार को म.प्र. सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को प्रस्तावित मार्ग निर्माण की योजना से अवगत कराया। और पढ़े
234 total views















