पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का आगाज, सुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

  
Last Updated:  मई 9, 2026 " 12:32 अपराह्न"

west bengal में BJP सरकार का आगाज, सुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

west bengal: पश्चिम बंगाल के लिए आज बड़ा ऐतिहासिक दिन है। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान 5 मंत्रियों ने शपथ भी ली है।

कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। खड़गपुर सदर से विधायक दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली।
भाजपा नेता आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली। दूसरी बार बीजेपी विधायक बनी है। बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनीय ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मतुआ समुदाय से आते है।
बंगाल में बीजेपी के आदिवासी चेहरे खुदीराम टूडॢ ने मंत्री पद की शपथ ली। खुदीराम टूडु पेशे से सरकारी स्कूल में शिक्षक रानीबांध सीट से पहली बार विधायक बने।
निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली। कूचबिहार से पहले सांसद थे और अब वे माथाभांगा सीट से विधायक बने है। टीएमसी से की राजनीति की शुरुआत की। उन्होंने 2019 में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया था।

रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी,(PM Narendra Modi) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, (Home Minister Amit Shah) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, समेत तमाम दिग्गज नेता इस अवसर पर मौजूद रहे।

 207 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *