श्रॆणी पुरालेख: क्राइम

रतलाम: आरटीओ बैरियर पर लूट के आरोपी गिरफ्तार, सैलाना पुलिस को बड़ी सफलता-

Last Updated:  गुरूवार, जून 3, 2021  1:33 अपराह्न

रतलाम/सैलाना| सैलाना में आरटीओ बैरियर पर गत दिनों हुई लूट का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं नगदी बरामद करने में सैलाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरटीओ बैरियर पर लूट के मामले में आज पुलिस थाना सैलाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि सैलाना के आरटीओ बैरियर पर हुई लूट की घटना को संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम गौरव तिवारी के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ इंद्रजीत बकरवाल, और पढ़े

 1,212 total views

सैलाना में कुशल संजीवनी अस्पताल संचालक के खिलाफ एफ आई आर की कार्रवाई प्रस्तावित-

Last Updated:  शुक्रवार, मई 28, 2021  11:37 पूर्वाह्न

बगैर कोविड जांच कर रहे मरीजो का उपचार, डिग्री होम्योपैथिक की इलाज ऐलोपैथिक का – रतलाम / सैलाना। कुशल संजीवनी अस्पताल संचालक के खिलाफ एफ आई आर की कार्रवाई प्रशासन ने प्रस्तावित कर दी है। प्रतिवेदन लिख कर रतलाम के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, सी एम एच ओ और एसडीएम सैलाना को भेजा है। संजीवनी क्लीनिक की लगातार आ रही शिकायतों के चलते एसडीएम कामिनी ठाकुर के निर्देश पर तहसीलदार अरूण चंद्रवंशी ने विगत दिनो संजीवनी क्लिनिक का और पढ़े

 495 total views

शिवराज सरकार में मंत्री सिलावट की पत्नी के ड्राइवर पर रेमडेसिविर की कालाबाजारी में शामिल होने का आरोप-

Last Updated:  बुधवार, मई 19, 2021  4:43 अपराह्न

इंदौर| कोरोना वायरस की महामारी में कोविडवारियर्स को भगवान का दर्जा दिया जा रहा है वही इस महामारीी में इंसानों की जान से खेलने वाले शैतानो के चेहरे भी सामने आ रहें हैं, कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार 27 वर्षीय ड्राइवर के सनसनीखेज दावे के बाद सियासत गरमा गई है. ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया है. आरोपी का इस वीडियो में कहना है कि उसे ये इंजेक्शन और पढ़े

 504 total views

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार पर 1 लाख रुपए का इनाम-

Last Updated:  मंगलवार, मई 18, 2021  8:52 पूर्वाह्न

नई दिल्ली| ओलंपिक पदक विजेता अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। दरअसल एक पहलवान के हत्याकांड मामले में सुशील कुमार को आरोपी बनाया गया है। जिसके बाद से ही सुशील कुमार फरार चल रहे हैं। वहीं अब दिल्ली पुलिस ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान को पकड़ने के लिए उन पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। दरअसल इसी महीने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले और पढ़े

 474 total views

रतलाम: नाबालिग दोस्तों ने अपने ही नाबालिग साथी की हत्या कर लाश को खदान के गड्ढे में दबा दिया-

Last Updated:  रविवार, मई 16, 2021  2:44 अपराह्न

रतलाम| मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक नाबालिग की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है| रतलाम जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर आलोट तहसील के गाँव में दो नाबालिग दोस्तों ने अपने तीसरे नाबालिग दोस्त की हत्या कर लाश को खदान में बने गड्ढे में गाड़ दिया। पुलिस द्वारा शंका के आधार पर पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपी दोस्तो ने अपने दोस्त की हत्या करना कबूला। पुलिस ने लाश को गड्ढे से निकल कर पोस्टमार्टम के बाद और पढ़े

 1,175 total views

केवल 2 दिन में 700 नकली रेमडेसिविर बेचे-

Last Updated:  शनिवार, मई 15, 2021  11:59 अपराह्न

इंदौर| मध्य प्रदेश के इंदौर में पकड़े गए आरोपियों द्वारा गुजरात की फैक्टरी में तैयार नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन से इंदौर में अब तक 8 गंभीर संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 24 से 26 अप्रैल के बीच 48 घंटे में ही 700 नकली इंजेक्शन बिक गए थे। उस समय इसकी डिमांड ज्यादा थी। एक व्यक्ति को सबसे महंगा इंजेक्शन एक लाख 8 हजार में बेचा गया था। पुलिस ने और पढ़े

 668 total views

सैलाना पुलिस ने अलग अलग चेकिंग प्वाइंट लगाकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की-

Last Updated:  शुक्रवार, मई 14, 2021  10:54 अपराह्न

रतलाम/सैलाना| कोरोना महामारी रोकने तथा बगैर काम के आने जाने वाले वाहनों के चेकिंग अभियान के तहत सैलाना पुलिस को अवैध शराब परिवहन विक्रय करने वालों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। आज सैलाना पुलिस द्वारा कोविड-19 महामारी रोकने के लिए की गई कार्यवाही में अवैध शराब के विरुद्ध करी गई कार्यवाही में ( 1) पिपलौदा चौराहा पर चेकिंग लगाई गई थी जिसमें हुंडई कार में आरोपी अरुण सिंह पिता इंदर सिंह निवासी बड़नगर एवं सावन लोट पिता सुनील और पढ़े

 954 total views

अवैध शराब परिवहन करने वाले के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Last Updated:  शुक्रवार,   7:46 अपराह्न

खरगोन|शुक्रवार को मेनगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में अवैध रुप से शराब भरकर कसरावद से खरगोन की ओर आ रहे है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर के बताए हुई गाड़ी आते देख उसे नाकाबंदी कर रोका गया। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी में बैठे व्यक्ति का का नाम व पता पूछने पर विनोद कुमार पिता रामवचन यादव निवासी ग्राम निधोरा पोस्ट नादी जिला चंदोली उप्र हाल मुकाम ग्राम लोहारी और पढ़े

 887 total views

रतलाम: ऑक्सीजन फ्लोरमीटर की कालाबाजारी कर महंगे दामों पर बेच रहा भाजपा नेता गिरफ्तार-

Last Updated:  मंगलवार, मई 11, 2021  10:10 पूर्वाह्न

रतलाम। कोरोना काल में इंसानियत भी दम तोड़ रहीं हैं लोगों की जिंदगी बचाने में उपयोग दवाईयों एवं मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी की खबर आये दिन मिल रहीं हैं, हालांकि दवाओं मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है जारी हेल्प लाइन नंबर का ही असर है कि रतलाम शहर में बीती रात नारहपुरा क्षैत्र की गली में भाजपा के एक नेता की दवा दुकान पर सोमवार की और पढ़े

 578 total views

MP: सिंगरौली में बाजार बंद कराने आई पुलिस पर पथराव –

Last Updated:  सोमवार, मई 10, 2021  4:50 अपराह्न

भोपाल| मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सब्जी बाजार बंद कराने पहुंचे पुलिस की टीम पर दुकानदार महिलाओं एवं बच्चों ने पथराव कर दिया। पुलिस टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले रायसेन में एक फल विक्रेता ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को उसकी कार में घुसकर पीटा था, क्योंकि सीएमओ ने उसके फलों से भरा हुआ ठेला पलटवा दिया था। रविवार को शिवपुरी में एक धार्मिक कार्यक्रम को रोकने गई और पढ़े

 634 total views

पुलिस की रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध बडी कार्रवाई, आरोपीगणो में से एक इप्का कंपनी में बतोर एम.आर. है तथा एक सिविल अस्पताल में संविदा पर फार्मासिस्ट के पद पर हैं

Last Updated:  शनिवार, मई 1, 2021  10:01 अपराह्न

खरगोन पुलिस को सफलता- कालाबाजारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार , आरोपीगणो के कब्जे से तीन रेमडेसिवीर इंजेक्शन जप्त, 50 हजार प्रति रेमडेसिवीर इंजेक्शन की दर से बेचते थे आरोपीगण जप्त इंजेक्शन की वास्तविक किमत 2697/- रूपये मात्र, आरोपीगणो में से एक इप्का कंपनी में बतोर एम.आर. है तथा एक सिविल अस्पताल में संविदा पर फार्मासिस्ट के पद पर हैं , इंदौर/खरगोन|पुलिस मुख्यालय एवं आईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र इंदौर व डीआईजी श्री तिलक सिंह के निर्देशानुसार कोरोना महामारी में संक्रमित और पढ़े

 721 total views

रतलाम: 2 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ सहित एक गिरफ्तार-

Last Updated:  बुधवार, अप्रैल 14, 2021  11:53 अपराह्न

रतलाम| रतलाम जिले के पुलिस थाना नामली द्वारा अवैध मादक पदार्थ गाजा एवं एक आरोपी पकडने में सफलता हाथ लगी है 12 अप्रैल को नामली पुलिस ने मुखबिर की सुचन पर ग्राम सेमलिया में लल्लू भारती पिता धनजी भारती उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम सेमलिया के घर तलाशी लेने पर घर के बरामदे से 2 किलो 800 ग्राम अवैध गाजा बरामद किया जा कर मौके से लल्लू भारती को गिरफ्तार किया गया है| मादक पदार्थ पकडने में उप निरीक्षक अशोक और पढ़े

 1,889 total views

ग्राहक की शिकायत पर एसडीएम व औषधि निरीक्षक ने स्टिंग कर रेमेडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी पकड़ी, 18000 में इंजेक्शन बेच रहा मुनीश मेडिकोज सील

Last Updated:  रविवार, अप्रैल 11, 2021  11:09 अपराह्न

जबलपुर| मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रेमेडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है ग्राहक की शिकायत पर एसडीएम आशीष पांडेय व औषधि निरीक्षक ने स्टिंग कर रविवार शाम करीब सात बजे इंजेक्शन की कालाबाजारी पकड़ी, जिसके बाद मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया।   अधिकतम खुदरा मूल्य 54 सौ रुपये वाला रेमेडेसिविर इंजेक्शन को 18 हजार रुपये में बेचने की सौदेबाजी न्यू मुनीश मेडिकोज के संचालक को महंगी पड़ी। ग्राहक की शिकायत पर एसडीएम आशीष पांडेय व औषधि निरीक्षक और पढ़े

 1,020 total views

सैलाना गोली कांड के मामले में खुलासा, एक आरोपी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही-

Last Updated:  बुधवार, अप्रैल 7, 2021  11:51 अपराह्न

रतलाम/सैलाना| रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में बाईपास पर मधुबन ढाबे पर दिनांक 31-3- 2021 को दोपहिया वाहनों से आए आरोपियों ने ढाबा कर्मचारी पर गोली चला कर घायल कर फरार हो गए थे आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा की जा रही थी| पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी श्री गोपाल चन्द डाड रतलाम द्वारा आदेश पारित कर सैलाना मधुबन ढाबे पर देशी पिस्टल से फायर करने के आरोपी कान्हा उर्फ जितेंद्र जाट के विरुद्ध और पढ़े

 4,476 total views

शादी का झांसा देकर आदिवासी महिला से दुष्कर्म करने का मामला

Last Updated:  मंगलवार, अप्रैल 6, 2021  7:49 अपराह्न

मंदसौर| मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक शादीशुदा युवक द्वारा आदिवासी महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है l बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसा कर डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोप पंजीबद्ध करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 376 एवं sc-st एक्ट के तहत मुकदमा दायर कर लिया है l पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है| मामला और पढ़े

 1,347 total views

तेंदुए का शिकार करने के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  शनिवार, अप्रैल 3, 2021  6:18 अपराह्न

भोपाल/इंदौर|वन मण्डल, इंदौर की बीट नयापुरा में वन कक्ष-222 में घायल तेंदुए का शिकार किये जाने के आरोप में टाइगर स्ट्राइक फोर्स, इंदौर द्वारा विवेचना के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर वन विभाग को 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) श्री आलोक कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष 9-10 जुलाई, 2020 के दरम्यान में घायल तेंदुए की सी.टी. स्केन रिपोर्ट के मुताबिक तेंदुए के सिर में गनशॉट के लोहे के और पढ़े

 1,610 total views

BF तो दरिंदा निकला, दोस्तों से गैंगरेप करवाया, मालेगांव से किडनैप कर पुणे, दिल्ली और औरैया में रेप,

Last Updated:  गुरूवार, अप्रैल 1, 2021  9:41 अपराह्न

मोहित तो माहिद निकला, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने माहिद को चतुराई के साथ पकड़ा और पुलिस के हवाले किया- उज्जैन। 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ जो कुछ हुआ उसके बाद शायद वह अपनी जिंदगी में कभी सामान्य हो पाएगी। जिस लड़के को उसने अपना बॉयफ्रेंड माना, उसी ने उसको किडनैप कर लिया। पुणे, दिल्ली और औरैया में ना केवल खुद रेप किया बल्कि अपने दो दोस्तों से भी गैंगरेप करवाया। किडनैपिंग के बाद लड़की को पता और पढ़े

 2,610 total views

JOB के लिए 4 लाख रुपए वाली महिला अधिकारी सहित 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार –

Last Updated:  गुरूवार,   8:42 अपराह्न

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को वर्दी वालों ने ही ठग लिया। मामला सिविल लाइन थाने तक पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई की जगह समझौता करा दिया। युवा एसपी तक पहुंच गए। मामले की जांच हुई तो महिला हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल समेत 3 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस कोर्ट से दो दिन की रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है।  एसपी से लक्ष्मी झारिया, दीपक, और पढ़े

 1,388 total views

जबलपुर: ग्राहक ने होटल संचालक को चाकू घोंपा, नाश्ते के रुपये मांग लिए थे –

Last Updated:  बुधवार, मार्च 31, 2021  9:49 अपराह्न

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी थाना क्षेत्र में खिरका मोहल्ला में नाश्ते के रुपये मांगने की बात पर एक युवक ने होटल संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।   पुलिस ने बताया कि खिरका मोहल्ला निवासी साहू मोहल्ला बरगी निवासी नरेंद्र उर्फ राजा साहू (23) स्टेशन रोड बरगी में जय मां शारदा चाट सेंटर के नाम से होटल संचालित करता है। शाम को और पढ़े

 1,754 total views

रतलाम: ढाबे पर पॉऊच लिया और दाग दी गोली एक घायल, पल्सर पर आये तीन व्यक्तियों ने मधुवन ढाबे पर किया फॉयर

Last Updated:  बुधवार,   8:59 अपराह्न

रतलाम/सैलाना : (सुनील परिहार सैलाना) | रतलाम जिले के सैलाना में मधुवन ढाबे पर रंजिश को लेकर चलीं गोली में एक घायल, पल्सर पर तीन व्यक्ति ढाबे पर पहुचे पॉऊच लिया और दाग दी गोली| कुछ दिनों पूर्व बायपास रोड सैलाना में मधुबन ढाबे पर हुआ विवाद जब दो समाज में बदल गया तब दोनों ओर से समाजजनों ने निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग करते हुए एक दूसरे के विरुद्ध ज्ञापन प्रेषित किए थे, सैलाना नगर में यह अपने आप और पढ़े

 16,378 total views