दिन में पत्नी से विवाद के बाद रात में घर नहीं लौटा पति, सुबह कुएं में मिला शव

  
Last Updated:  दिसम्बर 10, 2020 " 05:11 अपराह्न"

रतलाम|दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्लर निवासी 50 वर्षीय रमेश गरवाल पुत्र मंगला गरवाल का शव गुरुवार सुबह गांव में ही स्थित एक कुएं में मिला। उसकी पत्नी दो माह पहले विवाद कर मायके चली गई थी। एक दिन पहले भी उनका पास के एक गांव की राशन दुकान पर विवाद हुआ था। रात में वह कही गया था, इसके बाद घर नहीं लौटा और फिर सुबह शव कुएं में मिला। उसके कुएं में गिरने के कारणों का पता नहीं चला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रमेश के पुत्र बबलू गरवाल ने बताया कि मां शंभूड़ीबाई आए दिन विवाद करती थी। दो माह पहले भी मां ने पिता से विवाद किया था और मायके ग्राम मौसे कोटड़ा चली गई थी। तभी से वह वहीं रह रही थी। वह राशन कार्ड भी ले गई थी। 9 दिसंबर को दोपहर वह पिता के साथ पास में स्थित ग्राम राजपुरा गया था।
वहां स्थित राशन दुकान पर मां शंभूड़ी भी राशन लेने आई थी। तब उन्होंने कहा था कि उनका राश्न कार्ड उन्हें दे दो। इसे लेकर शंभूड़ी ने विवाद किया था। हमने राशन कार्ड उससे छीन लिया था और अपने घर आ गए थे। रात नौ बजे पिता रमेश गरवाल किसी कार्यक्रम में जाने का कहकर घर से निकले थे, इसके बाद वे घर नहीं लौटे। गुरुवार सुबह गांव की महिलाएं गांव में ही गीताबाई के कुएं पर पानी भरने गई तो कुएं में रमेश का शव दिखा। खबर फैलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। दीनदयाल नगर थाने के एसआई अंगतप्रतापसिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। रमेश का शव कुएं से निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया।

 1,364 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *