रतलाम : गुमशुदा हुए व्यक्ति का शव 10 दिन बाद कुएं में मिला-

  
Last Updated:  दिसम्बर 28, 2020 " 01:27 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| आज सोमवार सुबह जिले के पुलिस थाना सैलाना अंतर्गत केसरपुरा रोड पर एक बीना मुड़ेर के कुएँ से सैलाना पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है|
मिली जानकारी अनुसार
आज सुबह केसरपुरा रोड़ के पास एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, सुचना मिलने पर मौके पर सैलाना पुलिस पहुची और शव को कुएं से बाहर निकाला गया , मतक का नाम वेस्ता पिता पुजा उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी धूम घाटा पंचायत भामठ का बताया जाता है

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक पिछले दो सप्ताह से गायब था जिसकी सूचना परिजनों ने शिवगढ़ थाने में दर्ज कराई थी
परिजन और पुलिस भी खोजबीन में लगे थे,
परिजनों से मिली जानकारी अनुसार मृतक वेस्ता अपने गाँव धूम घाटा से रात्रि को कहीं जाने के लिए निकला था बताया जाता है कि केसरपुरा में मृतक का साढू भाई रहता है | जानकारी अनुसार मृतक के हाथ में कडा , टार्च, जेब से रुपये आदि भी बरामद हुए हैं|
मृतक के साढू जीतू निवासी भल्याबिड धामनोद ने बताया कि शिवगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाने के बाद परिजनों द्वारा रिस्तेदारो एवं अन्य जगहों पर तलाश किया गया था परिवार एवं अन्य किसी से वादविवाद की कोई बात नहीं थी|

पुलिस थाना सैलाना के सब इंस्पेक्टर मनोज पाटीदार ने बताया है कि शव को पुलिस अभी रक्षा में लेकर प्रकरण को पंजीबद्द विवेचना मे ले लिया गया है शव के पोस्टमार्टम मैं जो भी रिपोर्ट मिलेगी पुलिस उसके बाद रिपोर्ट पर कार्रवाई करेगीl

 4,913 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *