रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग धामनोद बायपास पर खड़े ट्रक में घूसी कार-

  
Last Updated:  मई 22, 2020 " 06:26 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:22 मई 2020(स्पष्ट खबर)| बीच सड़क पर खड़े ट्रक में घूसी कार, कार के चालक की दूसरी तरफ का हिस्सा बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन गनीमत रहीं की कार में चालक के अलावा ओर कोई सवार नहीं था, एवं इस भिडंत में किसी को चोट नहीं आई हैं|
आज रात 8:30 बजे के लगभग रतलाम बांसवाड़ा मार्ग धामनोद बायपास रितेश पाटीदार के कुएं के पास सैलाना से गेंहू लाद कर रतलाम की ओर जाते समय ट्रक नंबर HR 38 . J. 3423 बीच रोड़ पर खडा़ हो गया उसी मार्ग से पीछे से आ रहीं कार नंबर MP. 43. CA. 3016 जा घूसी जिसमें कार के एक तरफ का हिस्सा बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, मोके पर ट्रक चालक का कहना है कि ट्रक में अचानक स्पार्क होने लगा तो ट्रक बंद किया लेकिन पीछे से आ रहें कार चालक ने अंध गति से आकर ठोक दिया गयाI

मोके पर कार चालक एवं ट्रक चालक आपस में बहस करते…


वहीं कार चालक का कहना था कि ट्रक के पीछे ब्रेक लाइट नहीं थी ओर ट्रक बीच सडक पर खडा था| मोके पर वाहन चालकों में विवाद की स्थिति बन रहीं थी हमारे द्वारा इसकी सूचना पुलिस चौकी धामनोद को दि गई जिस पर मोके पर पहुँच कर पुलिस ने ट्रक को सैलाना थाने भिजवाया तथा उक्त कार को जेसीबी मशीन से मार्ग से हटाकर पुलिस चौकी धामनोद पर लाया गया, पुलिस द्वारा तफ्तीश कर कार्यवाही की जा रहीं हैं

मोके पर पहुचे पुलिस चौकी धामनोद के आरक्षक अमीरचंद्र सिंघार

 5,046 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *