सैलाना क्षेत्र में भी गैर मेला हॉट इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, शांति समिति की बैठक आयोजित हुई-
Last Updated: मार्च 27, 2021 " 10:01 अपराह्न"
रतलाम/ सैलाना| कोरोना संक्रमण महामारी के दूसरी घातक लहर के बीच आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस थाना परिसर सैलाना में शांति समिति की आवश्यक बैठक आहुत की गई।। बैठक मैं तहसीलदार सैलाना संतोष रत्नाकर एवं थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर द्वारा कोरोना संक्रमण महामारी की रोकथाम एवं बचाव के साथ आगामी त्योहारों के मद्देनजर शासन द्वारा दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई।
पुलिस थाना प्रभारी सैलाना एवं पुलिस चौकी प्रभारी धामनोद उप निरीक्षक से बने निरीक्षक
तहसीलदार संतोष रत्नाकर द्वारा बताया गया कि कलेक्टर महोदय रतलाम के निर्देश पर जिले में धारा 144 लागू है जिसके मद्देनजर सभी नागरिकों के लिए मास्क अनिवार्य है, दुकानदारों के लिए निर्देश दिए गए कि वे बैठकर चाय नाश्ता कॉफी इत्यादि नहीं कर सकेंगे लेकिन पैकिंग के माध्यम से अपना व्यवसाय कर सकते हैं, अन्य जगहों के साथ ही सैलाना क्षेत्र में भी गैर मेला हॉट इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा,होलिका दहन कार्यक्रम एवं शब ए बारात कार्यक्रम के लिए भी अधिकतम संख्या 25 व्यक्तियों से ज्यादा की नहीं रहेगी जिनकी सूचना आयोजकों को पुलिस थाना सैलाना में देनी पड़ेगी।
थाना परिषद प्रांगण में आयोजित बैठक में सीएमओ जगदीश चंद्र गुहा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शांति समिति की बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ न प प्रतिनिधि जितेंद्र सिंहराठौर पूर्व नपअध्यक्ष जगदीश पाटीदार नपा उपाध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, पार्षद मंगलेश कसेरा नगर सुरक्षा समिति के कप्तान सिंह बैरागी पंकज बैरागी नाथूलाल राठौर , उतम शर्मा, योगेश तंवर नितेश राठौर उप निरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी दिलीप रावत एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। उप निरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी द्वारा बैठक में आए सभी गणमान्य जनों का आभार व्यक्त किया गया।।