रतलाम: धामनोद में गंगायता नाला उफान पर

  
Last Updated:  सितम्बर 19, 2021 " 10:18 पूर्वाह्न"

रतलाम। क्षेत्र में तीन चार दिनों से हो रही झमाझम बारिश से तालाब लबालब हो कर ओवरफ्लो नाले बह रहे है वही क्षेत्र के नदि नाले उफान पर हैं।
धामनोद का गंगायता नाला आज सुबह लगभग 8 बजे उफान पर आगया , धामनोद के आंतरिक मार्ग से निकलने वाले गंगायता नाले की पुल के उपर से पुर का पानी बह रहा है जिससे आंतरिक मार्ग का आवागमन अवरूद्ध हो गया है।

जब पुलिया पर पानी बढ़ रहा था तब नाले के पास स्थित गुमटियों पर लोगों की चहल पहल , इस के चंद मिनटों में नाला उफान पर आया-
गंगायता नाला उफान पर

स्थानीय प्रशासन की लापरवाही ,जानमाल जोखिम में-

भारी बारिश से जहा नदि नाले उफान पर है असावधानी हादसो को आमंत्रित कर रहें है, स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का मामला भी सामने आया है।


धामनोद गंगायता नाले पर पुल के दोनो छोर पर नगर परिषद ने रपट पर पुर आने पर आवागमन रोकने के लिए बैरियर लगाये गये है लेकिन पुर का पानी रपट पर आने पर नगर परिषद के कोई भी कर्मचारी बैरियर पर उपस्थित नही थे पुल पर पुर का पानी देखने के लिए दोनो छोर पर लोगो की भीड जमा हो गई है।
नाले के आस पास स्थित चाय की गुमटियों में पानी भर गया , नगर परिषद ने पुलिया पर सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई जाली पुर के पानी मे बह गई है।
ज्ञात हो कि नगर परिषद ने पुलिया पर जाली बारिश पूर्व निकलने के बाद , वैक्सीनेशन .2 के जायजे के लिए मुख्यमंत्री के रतलाम दौरे एवं धामनोद में संभावित दौरे के लिए लगाई गई थी , मुख्यमंत्री तो धामनोद नहींं आये लेकिन नगर परिषद ने लापरवाही के चलते पुलिया से जाली नहींं हटाई जो पानी बह गई,
पुलिया पर पुर आने पर स्थानिय पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला हुआ है।

गंगायता नाले का उपरी छोर

 691 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *