धामनोद नि: शुल्क संचालित होने वाले फिटनेस क्लब का उद्घाटन विधायक श्री मकवाना ने फिता काट कर किया-
Last Updated: नवम्बर 9, 2020 " 07:47 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद | व्यस्त दिनचर्या में फिटनेस का ध्यान रखना आवस्यक है, शहरों में अखाड़े, फिटनेस क्लब जिम हैं, जहाँ प्रवेश के लिए शुल्क चूकाना होता है लेकिन धामनोद नगर में पवनपुत्र व्यायामशाला द्वारा संचालित फिटनेस क्लब जिसका आज शुभारंभ हो रहा है जिस में प्रवेश नि: शुल्क रखे जाने का निर्णय समाज एवं राष्ट्र हित की सोच दर्शाता है| आपसी मतभेद मनमुटाव से किसी का भला नही होता है, संस्था, समाज, संगठन के संगठित रहने से ही समाज हित कार्य होतें है, उक्त विचार रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना द्वारा रविवार 8 नवम्बर सांय को धामनोद नगर पवनपुत्र व्यायामशाला द्वारा संचालित होने वाले फिटनेस क्लब के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि में व्यक्त किये |
विधायक श्री मकवाना ने फिताकाट कर फिटनेस क्लब का शुभारंभ किया|
रविवार को श्री पवनपुत्र व्यायामशाला द्वारा आयोजित फिटनेस क्लब के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नामली मण्डल अध्यक्ष दिनेश धाकड़ द्वारा की गई जिसमें मुख्य अतिथि विधायक दिलीप मकवाना, एवं विशेष अतिथि नगर परिषद नामली के सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल कर्णधार थे,
कार्यक्रम के शुभारंभ पर श्री पवनपुत्र हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया | कार्यक्रम में भाजपा नामली मण्डल अध्यक्ष दिनेश धाकड़ एवं बाबूलाल कर्णधार ने भी संबंधित किया | अतिथियों का स्वागत श्री पवनपुत्र व्यायामशाला संचालक राजाराम डोडियार, अध्यक्ष मुकेश चौधरी, सचिव ताराचंद खराडी , सुखदेव पाटीदार (कडियां) बद्रीलाल पाटीदार (शिव पेन्टर) व्यायामशाला उपाध्यक्ष जानू निनामा, सह सचिव मनोहर मारीवाड़, दिनेश, राहुल, विक्रम, मांगीलाल, अभिषेक लक्क्षकार आदि ने किया|
दीनदयाल नगर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शांतिलाल परमार, भाजपा नामली के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मदनलाल परमार, नप धामनोद के पूर्व उपाध्यक्ष ठा. लोकेन्द्र सिंह सिसोदिया, चमनलाल पाटीदार, नप के पूर्व सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा, पूर्व पार्षद मुकेश शर्मा (बबलू), मोहनलाल शर्मा, पार्षद देविलाल गोरा, सत्यनारायण पाटीदार, गोविन्द परिहार, भाजपा नेता अनोखीलाल बावड़ी वाले, संदीप राव, गुलाब दास बैरागी, पहलाद पाटीदार, ऊकारलाल निनामा, प्रभुलाल धाडवी, मनिष पाटीदार , महेेश राव , राजेन्द्र शर्मा आदि का भी पुष्पमाला से स्वागत किया गया,
कार्यक्रम में स्वागत भाषण ताराचंद खराडी द्वारा दिया गया संचालन पहलाद पाटीदार ने एवं आभार मुकेश चौधरी द्वारा व्यक्ति किया गया|