सैलाना नगर में खूंखार आवारा श्वानों का आतंक , जिम्मेदारों का लापरवाह रवैया

  
Last Updated:  दिसम्बर 26, 2021 " 08:44 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। सैलाना नगर में विचरण करते खूंखार आवारा श्वानों के कारण नागरिकों में जहा भय हैं वही नागरिकों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारों का लापरवाह रवैया प्रतीत होता है।
सैलाना नगर में इन दिनों आवारा श्वानों ने आतंक मचा रखा है, आये दिन कोई न कोई आम नागरिक इन श्वानों का शिकार हो रहा है । सैलाना नगर में इन दिनों श्वानों के काटने की घटनाएं भी बड़ी है। आज रवीवार सुबह भी ऐसी घटना वार्ड नंबर 10 में घटी जब एक 8 वर्षीय बालक आलिज पिता आशिक शाह अपने घर के आंगन में खेल रहा था तभी आवारा श्वानों के झुंड ने बच्चे पर हमला कर दिया, पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया की बड़ी मुश्किल से बच्चे को आवारा कुत्तों से बचाया। पीड़ित बच्चे के पिता ने कहा की उन्होंने पूर्व में आवारा कुत्तों की समस्या को नगर परिषद के कर्मचारी को मौखिक रूप से अवगत कराया था।
लेकिन जिम्मेदार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाने के कारण ही उनके बच्चे के साथ उक्त घटना घटी है।

 677 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *