मध्य प्रदेश का सपूत मणिपुर में शहीद, नक्सलियों से लाडा़ई में गोली लगी

  
Last Updated:  दिसम्बर 3, 2021 " 10:27 पूर्वाह्न"

रतलाम। रतलाम जिले के मावता गांव के वीर सपूत एवं भारतीय सेना के जांबाज सैनिक लोकेश कुमावत मणिपुर के इंफाल में शहीद हो गये। नक्सलियों से हुई एक मुठभेड़ में लोकेश को गोली लगी थी। लोकेश की उम्र मात्र 22 वर्ष थी। 

लोकेश कुमावत के परिजनों को लोकेश की यूनिट के मेजर ने उनके शहीद होने की आधिकारिक सूचना दी। इसके बाद गांव में माहौल गमगीन है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों से मुठभेड़ में उन्हें गोली लग गई। शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव लाया जाएगा। यहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

ग्रामीणों ने बताया कि मार्च 2019 में लोकेश का चयन भारतीय सेना के लिए हुआ था। हैदराबाद में ट्रेनिंग के बाद लोकेश को मणिपुर में पोस्टिंग मिली थी। ग्रामीणों के अनुसार महीने भर पहले ही लोकेश छुट्टी पर गांव आया था। लोकेश के परिवार में उसके पिता और माता रेखा बाई सहित छोटा भाई विशाल है। लोकेश के पिता और भाई खेती का काम करते हैं।

मणिपुर में शहीद हुए रतलाम जिले के ग्राम मावता के शहीद लोकेश कुमावत के पार्थिव शरीर पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पुष्पांजलि अर्पित की

 622 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *