IND vs AUS Score: भारत का पलटवार, ऑस्ट्रेलियाई टीम 104 रनों पर ढेर, बुमराह के पंजे में फंसे कंगारु
Last Updated: नवम्बर 23, 2024 " 10:19 पूर्वाह्न"
IND vs AUS Score: भारत का पलटवार, ऑस्ट्रेलियाई टीम 104 रनों पर ढेर, बुमराह के पंजे में फंसे कंगारु
IND vs AUS Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। पर्थ के ओप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अभी तक तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है।
पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कहर ढाया तो फिर भारतीय गेंदबाज भी पीछे नहीं रहे। दूसरे दिन भी तेज गेंदबाजों के हावी होने की उम्मीद है। भारत की कोशिश होगी कि वह ऑस्ट्रेलिया को जल्दी से जल्दी ऑल आउट करे
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पहले दिन के शुरुआती दो सेशन में भारतीय टीम को 150 रनों पर ढेर कर दिया। भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 37 और केएल राहुल ने 26 रनों का योगदान दिया। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया को भी दबाव में ला दिया। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर 67 रन बना लिए थे।
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली। पहला मैच खेल रहे हर्षित राणा को एक विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोस हेजलवुड ने चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श और पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले।
इससे पहले, इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को डेब्यू का मौका दिया है। दोनों ने अभी तक प्रभावित किया है।
भारत की प्लेइंग-11
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरैल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज