रतलाम/ सैलाना में नामांतरण हितग्राहियों को नकल वितरित की गई

  
Last Updated:  मई 20, 2026 " 05:45 अपराह्न"

Ratlam: सैलाना में नामांतरण हितग्राहियों को नकल वितरित की गई

सुनिल सिंह परिहार रतलाम/सैलाना(स्पष्ट खबर)। सैलाना तहसीलदार कुलभूषण शर्मा द्वारा बताया गया है कि कलेक्टर रतलाम द्वारा दिनांक 16/05/2026 को राजस्व अधिकारियों की बैठक में प्रदत्त निर्देशानुसार SDM सैलाना के मार्गदर्शन में तहसील सैलाना में सुलभ सुशासन (बुधवार) अंतर्गत गत सप्ताह तहसील सैलाना एवं टप्पा शिवगढ़ अंतर्गत किए गए 17 नामांतरण हितग्राहियों को अद्यतन खसरा नकल वितरित की गई ।
उल्लेखनीय कलेक्टर महोदय द्वारा जिले के समस्त तहसीलदारों को यह निर्देश दिए गए है कि जिन किसानों की भूमियों का नामांतरण बंटवारा तहसील में किया जा रहा है, उनको आदेश अमल कर के अद्यतन खसरा नकल वितरित की जाए । कलेक्टर , रतलाम का यह निर्णय राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बनाने के लिए अत्यंत कारगर होगा।

तहसील सैलाना में विगत जनवरी माह से स्थानीय लोगों की राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक बुधवार को सुलभ सुशासन दिवस मनाया जा रहा है । कलेक्टर महोदय के उक्त निर्देश की पालना हेतु भी बुधवार का दिन चयन किया गया है । प्रशासन के इस कार्य से कृषकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई ।

 162 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *