मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की भिडंत में धामनोद के किराना व्यापारी के पुत्र की मृत्यु-

  
Last Updated:  अक्टूबर 26, 2020 " 10:28 अपराह्न"

फाइल फोटो: गर्व जैन

रतलाम/धामनोद| धामनोद सैलाना रोड़ पर आज शाम को मोटरसाइकिल की आमने सामने की भिडंत में दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें धामनोद निवासी गर्व पिता संजय जैन उम्र 17 वर्ष की मृत्यु हो गई है वहीं सामने से आरहे मोटरसाइकिल सवार मुकेश पिता तौला जी उम्र 20 , रामा भील उम्र 20 निवासी साकड़ थाना सरवन,
सुनील पिता मोहनलाल चरपोटा उम्र 22 वर्ष निवासी नया टापरा थाना सरवन घायल हुए हैं|
मिली जानकारी अनुसार गर्व जैन मोटरसाइकिल एम पी 43 ई सी 2844 से सैलाना से धामनोद जा रहे थे वहीं मोटरसाइकिल एम पी 43 ईई 7327 से उक्त तीनों, मुकेश, रामा, सुनील धामनोद से सैलाना की ओर जा रहे थे जिनकी मोटरसाइकिलों की आमने सामने जोरदार भिडंत हुई उक्त दुर्घटना के समय पुलिस चौकी धामनोद के आरक्षक अमीरचंद सिघांर चौकी से थाना सैलाना इसी मार्ग से जा रहे थे जिन्होंने दुर्घटना देख कर दुर्घटनाग्रस्त युवकों की मदद करी तथा पुलिस चौकी धामनोद, थाना सैलाना एवं एम्बुलेंस को सूचना पहुंचाने में मदद करी, घायलों को जिला अस्पताल रतलाम में उपचार हेतु ले जाया गया है|
घायलों में सुनिल पिता मोहनलाल चरपोटा उम्र 22 वर्ष गंभीर बताया गया हैं |

दुर्घटना में घायल

धामनोद में शोक की लहर-

धामनोद में दो दिन पूर्व ही एक युवा की सडक दुर्घटना में मृत्यु हुई है ऐसे में एक ओर सड़क दुर्घटना में धामनोद के युवा की दुखद मृत्यु होने की खबर से नगर में शोक की लहर है|
मृतक गर्व जैन नगर के किराना व्यापारी संजय जैन के तीन पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र था जो हसमुंख एवं मिलनसार था जिससे इनके निवास टंकी चौराहा, सदर बाजार क्षेत्र में शोक व्याप्त है
तो वहीं दूसरी ओर सोशलमीडिया पर दुर्घटना स्थल के फोटो में सामने वालें घायलों के पास शराब की थैली मिलने पर नागरिकों में शराब पिकर वाहन चलाने वालों के प्रति आक्रोश भी है|

सबसे आगे की ओर गर्व जैन अपने पिता व भाईयों के साथ

 7,272 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *