रतलाम/धामनोद में सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश, VHP स्थापना दिवस पर हुई महाआरती

  
Last Updated:  सितम्बर 4, 2026 " 11:17 पूर्वाह्न"

VHP का उद्देश्य – हिन्दू समाज को संगठित करना:- बंटी शर्मा

रतलाम/धामनोद (स्पष्ट खबर)। विश्व हिंदू परिषद खण्ड धामनोद, प्रखंड नामली द्वारा श्री राधा-कृष्ण मंदिर धामनोद में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व एवं विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्रीकृष्ण, VHP के संस्थापक प. पूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर (श्री गुरुजी), श्रद्धेय अशोक जी सिंघल एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हुई थी, इसी स्मृति में प्रतिवर्ष जन्माष्टमी पर स्थापना दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रतलाम विभाग सह-संयोजक नरेन्द्र (बन्टी) शर्मा ने कहा कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित एवं जागृत करना, सनातन संस्कृति एवं परम्पराओं का संरक्षण करना तथा समाज में सेवा, समरसता एवं संस्कारों को सुदृढ़ करना है।

गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रदेश प्रभारी श्रीरामजी शर्मा ने कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति एवं आस्था का आधार हैं, गौ सेवा एवं गौ संरक्षण से समाज में सेवा और करुणा की भावना बढ़ती है।
कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण एवं भारत माता की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख कमलेश पँवार, प्रखंड अध्यक्ष रमेश्वर धाकड़, प्रखंड मंत्री शिवम परिहार, प्रखंड सहसंयोजक लाखन सोलंकी, सहमंत्री महेश राव, जितेन्द्र प्रजापत, विशाल सेन, आशीष पटेल, राजपाल गुर्जर, अंकित शर्मा, आकाश जाट सहित खण्ड धामनोद के कार्यकर्ता, दुर्गावाहिनी की बहनें एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 55 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *