ग्रीष्म काल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए

  
Last Updated:  फ़रवरी 24, 2020 " 07:08 अपराह्न"

फैलाना के ग्राम भीलो की खेड़ी में जल आपूर्ति के लिए 31 लाख रुपये की नल जल योजना बनाई गई है।

रतलाम | 24फरवरी(स्पष्ट खबर)
आगामी ग्रीष्मकाल के दौरान जिले में खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए अभी से कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री पी.के. गोगादे को दिए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में उन गांवों तथा बसाहट को तत्काल चिन्हित कर लिया जाए जहां पेयजल संकट की संभावना हो सकती है। उन क्षेत्रों में सिंगल फेस मोटर, टंकियां, राइजिंग पाइप तथा अन्य अधोसंरचना सामग्री की व्यवस्था की जाए। जिले के जिन क्षेत्रों में गत वर्ष पेयजल समस्या उत्पन्न हुई थी उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी एसडीएम को भी कलेक्टर द्वारा इस संबंध में दिशा निर्देशित किया गया। कार्यपालन यंत्री पीएचई ने बताया कि सैलाना के ग्राम भीलो की खेड़ी में जल आपूर्ति के लिए 31 लाख रुपये की नल जल योजना बनाई गई है।

 1,516 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *