सोशल डिस्टेंस के लिए दुकानों के सामने मार्किंग, शेष मिठाई नष्ट की जाएगी, इंसीडेंट कमांडर घोषित-
Last Updated: मार्च 25, 2020 " 04:10 अपराह्न"
रतलाम:25 मार्च 2020 (स्पष्ट खबर) /कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत जिले में दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंस के लिए मार्किंग की जा रही है ताकि आमजन संक्रमण से बच सकें,
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर किराना, सब्जी, दूध फल इत्यादि दुकानों के सामने चूने से एक निश्चित दूरी पर रहेगा और संक्रमण से बचाव हो सकेगा,
मिठाई दुकानों पर रखी शेष मिठाई नष्ट की जाएगी
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया है कि जिले में मिठाई विक्रेताओं के यहां बची हुई शेष मिठाई सामग्री नष्ट की जाएगी,
विक्रेता अपनी दुकान की बची हुई मिठाई बेच नही सकेंगे न स्वयं उपयोग करेंगे ना ही किसी को देंगे अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी,
इसके लिए 26 मार्च को शाम 4:00 से 6:00 बजे तक नगर निगम के कचरा वाहन दुकानों पर आकर मिठाई लेकर उसे डंपिंग ग्राउंड पर नष्ट करेंगे/
सभी कार्यपालिक दंडाधिकारी अपने क्षेत्र में इंसीडेंट कमांडर घोषित
जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा एक आदेश जारी कर जिले के सभी कार्यपालिक दंडाधिकारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में इंसीडेंट कमांडर घोषित किया है,
जिले के समस्त विभागीय अधिकारी इनके मार्गदर्शन में कार्य करेंगे तथा समस्त आवस्यक आवागमन हेतु पास संबंधित इंसीडेंट कमांडर द्वारा जारी किए जाएंगे!