नगरीय निकाय प्राथमिकता से करें वापस आये श्रमिकों का सर्वे

  
Last Updated:  मई 27, 2020 " 11:25 पूर्वाह्न"

 

भोपाल : 27 मई ,2020(स्पष्ट खबर) आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री पी. नरहरि ने सभी नगर निगम आयुक्तों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मध्यप्रदेश के मूल निवासी श्रमिक जो कोविड-19 महामारी के कारण वापस आये हैं, का सर्वे प्राथमिकता से करें। सर्वे, सत्यापन और पंजीयन के लिए 27 मई से 3 जून तक अभियान चलाया जा रहा है।

श्री नरहरि ने कहा है कि श्रम विभाग के निर्देशों के अनुसार सर्वे के लिए दल गठित कर कलेक्टर के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा है कि इसका प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों के माध्यम से और वार्डों में मुनादी करवाकर करें। श्री नरहरि ने कहा है कि संभाग स्तर पर संयुक्त संचालक तथा जिला स्तर पर जिला परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन संचालनालय को ई-मेल करें।

 2,327 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *