नव वर्ष के उपलक्ष में सैलाना से होरी हनुमान जी तक निकली विशाल पैदल यात्रा-

  
Last Updated:  जनवरी 1, 2021 " 01:13 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| प्रति वर्ष अनुसार बल वीर व्यायामशाला के तत्वाधान में इस वर्ष भी सैलाना से श्री होरी हनुमान जी तक पैदल यात्रा आज दिनांक 1 जनवरी 2021 शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे ओशिन परिसर सैलाना से प्रारंभ हुई जिसमें बड़ी मात्रा में महिलाओं एवं बच्चियों ने भी भाग लिया, यात्रा प्रारंभ के पूर्व सर्वप्रथम ओशिन परिसर में स्थित श्री बजरंगबली की आरती समिति सदस्यों द्वारा की गई,, नगर के प्रमुख मार्गो से निकली इस यात्रा का कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठन में पुष्प हार से स्वागत किया यात्रा संयोजक पार्षद मंगलेश कसारा एवं पार्षद दिलीप डामोर ने बताया है कि जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पिपलोदा पहुंचेगी पिपलोदा से सुखेड़ा जहां श्रीहरि रिसोर्ट बाबू जी की बाड़ी पर रात्रि विश्राम एवं भोजन प्रसादी होगी 2 जनवरी 2021 शनिवार को सुबह 7:00 बजे सुखेड़ा से यात्रा प्रस्थान करेगी जो रियावन रानीगाव होती हुई दोपहर दोपहर 12 बजे होरी हनुमान जी पहुंचेगी जहां महाआरती के पश्चात भोजन प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया है वापस सैलाना आने के लिए व्यवस्था समिति द्वारा रहेगी | प्रतिवर्ष निकलने वाली इस यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौर, पार्षद ममता पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, किसान नेता किशोर पाटीदार, सहित कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि गण शामिल रहे ll

 2,649 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *