IAS अधिकारियों की पदस्थापना, निधि निवेदिता को FIR की जगह रोजगार गारंटी

  
Last Updated:  मई 3, 2020 " 07:31 अपराह्न"

भोपाल: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी करवाए। इनमें एक नाम निधि निवेदिता आईएएस भी है। निधि निवेदिता वही अधिकारी हैं जिन्होंने राजगढ़ कलेक्टर रहते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को खुलेआम पीटा था। जिनके खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए शिवराज सिंह चौहान भोपाल से राजगढ़ गए थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद निधि निवेदिता को राजगढ़ कलेक्टर के पद से हटा दिया गया परंतु मुख्यमंत्री ने ‘राजगढ़ कांड’ पर कोई कार्यवाही नहीं की उल्टा निधि निवेदिता को रोजगार गारंटी परिषद का अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी बना दिया।सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2010 बैच के आईएएस अधिकारी श्री अनुराग चौधरी को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन से अपर आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त मध्य प्रदेश, ग्वालियर बनाया गया है। सुश्री निधि निवेदिता (2012) को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन से अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल तथा अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है। 
सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश के एक अन्य आदेश के अनुसार श्री राजेश कुमार कौल (2007) को अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। इसी के साथ श्री भास्कर लक्षकार (2010) को उप सचिव राजस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है।

 1,785 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *