रतलाम: पुलिस चौकी धामनोद के उच्च पद प्रभार पुलिस कर्मियों का स्वागत सम्मान,
Last Updated: मार्च 16, 2021 " 09:42 पूर्वाह्न"
रतलाम|पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी आदेश पर प्रधान आरक्षक एवं आरक्षको के उच्च पद प्रभार स्थानापन्न में जिले के पुलिस थाना सैलाना की पुलिस चौकी धामनोद में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक का उच्च पद प्रभार दिया जा कर उप निरिक्षक एवं तीन आरक्षको को प्रधान आरक्षक का प्रभार हुआ हैं| जिसमें प्रधान आरक्षक से उप निरिक्षक बने गजानंद शर्मा का स्थानांतरण मंदसौर हुआ है
रतलाम: जिले में 87 आरक्षको को प्रदान किया गया प्रधान आरक्षक का उच्च पद प्रभार
आरक्षक से प्रधान आरक्षक बने मुकेश शर्मा, अमीचंद सिंगारे एवं रमेशचन्द्र चौहान का उच्च पद स्थानापन्न हुआ है| इस मौके पर पुलिस चौकी धामनोद पर उच्च पद प्रभारी पुलिस कर्मियों का पुष्प मालाओं से स्वागत सम्मान किया| प्रधान आरक्षक से उप निरिक्षक बने गजानंद शर्मा का प्र.उप निरिक्षक के पद पर मंदसौर होने पर पुलिस चौकी पर सादा विदाई समारोह में श्री शर्मा को साफा बांध शाल श्रीफल से सम्मानित कर विदाई दी गई | इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया , प्रधान आरक्षक मुकेश शर्मा, प्र.अमीरचंद सिंगारे , प्र. रमेश चन्द्र चौहान, प्र. लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी, सैनिक धर्मेन्द्र जाट, दशरथ, एवं लोकेश परिहार उपस्थित रहें |