रतलाम: अंग्रेजी शराब से भरी टवेरा पकड़ी, वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार-

  
Last Updated:  मार्च 20, 2021 " 02:27 अपराह्न"

रतलाम। रतलाम जिले के पुलिस थाना बाजना को शराब पकडने में बड़ी सफलता मिली है
पुलिस द्वारा 63 हज़ार की शराब एवं शराब परिवहन में उपयोग टवेरा वाहन जप्त किया है|
जिले के बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत केलगच्छ – सेमलिया मार्ग पर मूखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी अल्केश सिंगाड ने एक टवेरा वाहन से 11 पेटी लंदन प्राइस व्हिस्की पकड़ी है जिसकी कीमत 63 हजार के लगभग बताई जा रही है।
बाजना थाना प्रभारी अल्केश सिंगाड ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि केलगच्छ से बाजना की ओर एक वाहन में भरकर शराब लाई जा रही है। सुचना पर थाना प्रभारी सहित प्र.आरक्षक रमेश, आरक्षक रविन्द्र, महेश, रमेश सोलंकी, दिनेश खराड़ी के साथ केलगच्छ मार्ग पर पहुंचे।टवेरा चालक ने पुलिस वाहन को देखकर टवेरा सेमलिया मार्ग की और घुमा दी।और जब पुलिस ने पीछा कीया तो टवेरा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर टवेरा छोड़ कर भाग गया।
टवेरा को चैक करने पर उसमें 12पेटी शराब मिलीं है टवेरा वाहन नम्बर R.J.06/UA 8460 है जो की राजस्थान के भीलवाड़ा पासिंग है। पुलिस टवेरा मालीक की जानकारी जुटाने भीलवाड़ा जाएगी।बाजना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं शराब कहाँ से लाई जा रही है कहा पर ले जाई जा रहीं थी|

 2,055 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *