कल से बिना कपड़ों के ही आना: यूनिफॉर्म पर भड़के प्राचार्य के खिलाफ FIR दर्ज़

  
Last Updated:  सितम्बर 5, 2021 " 07:28 अपराह्न"

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में माचलपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल राधेश्याम मालवीय के खिलाफ आईपीसी की धारा 355, 509 और पोस्को एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल की छात्राओं के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया बल्कि यहां तक कहा कि कल से बिना कपड़ों की ही आना। प्रिंसिपल के खिलाफ विद्यार्थियों ने स्कूल से पुलिस थाने तक रैली निकाली थी।

यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आईं थीं छात्राएं

स्टूडेंट का कहना है कि सरकार ने अचानक 1 सितंबर से नियमित कक्षाएं प्रारंभ करने की घोषणा कर दी। लंबे समय से स्कूल बंद रहने के कारण विद्यार्थियों के पास यूनिफॉर्म नहीं है। 4 सितंबर को कुछ लड़कियां बिना यूनिफार्म के स्कूल आ गईं थीं। इसी बात पर प्राचार्य राधेश्याम मालवीय इस कदर भड़के कि उन्हें मर्यादा तक याद नहीं रही। उन्होंने लड़की से कहा कि तुम्हारे कारण ही लड़के बिगड़ जाते हैं। कल से बिना कपड़ों के ही आ जाना।

प्राचार्य के खिलाफ FIR दर्ज , विभागीय जांच शुरू

जिला शिक्षा अधिकारी बीएस बिसोरिया ने बताया कि माचलपुर पुलिस थाने में शिक्षक राधेश्याम मालवीय के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। जैसे ही इसकी जानकारी मिली शिक्षक को सस्पेंड करके उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

 1,497 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *