संयुक्त राष्ट्र दिवस पर महत्वपूर्ण शासकीय भवनों पर फहराया जाएगा संयुक्त राष्ट्र का ध्वज

  
Last Updated:  अक्टूबर 22, 2021 " 04:22 अपराह्न"

भोपाल। प्रदेश में संयुक्त राष्ट्र दिवस समारोह 24 अक्टूबर, 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन राजधानी के सभी सरकारी भवनों में जिन पर राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है उनमे राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज भी फहराया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज राजभवन, विधानसभा भवन एंव उच्च न्यायालय के भवनों पर नहीं फहराया जाएगा। जिला मुख्यालयों पर जहाँ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज उपलब्ध होगा वहाँ राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर फहराया जाएगा।

भारतीय झंडा संहिता के अनुसार जब संयुक्त राष्ट्र संघ का झंडा राष्ट्रीय झंडे के साथ फहराया जाता है तो वह राष्ट्रीय झंडे के किसी भी ओर लगाया जा सकता है। सामान्यतः राष्ट्रीय झंडे को इस प्रकार फहराया जाता है कि वह अपने सामने वाली दिशा के हिसाब से अपने एकदम दाई ओर होता है अर्थात झंडा फहराने के समय झंडे की ओर मुख किए हुए व्यक्ति के एकदम बाई ओर होता है।

 488 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *