आयुष विभाग के मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2021 के साथ ही डेंगू से बचाव की आयुष औषधियों का भी होगा वितरण
Last Updated: अगस्त 8, 2021 " 01:55 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना| संचालनालय आयुष विभाग म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार जिले के मलेरिया प्रभावित 4 ब्लॉक सैलाना पिपलोदा बाजना और बिलपांक के 24 ग्रामों में मलेरिया रोग प्रतिरोधक औषधि मलेरिया ऑफ 200 का वितरण किया जाना है।
ad
जिलाधीश महोदय के निर्देशन में,आयुष विभाग,स्वास्थ्य विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मलेरिया विभाग के संयुक्त समन्वय से दो चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम के प्रथम चरण की शुरुआत दिनांक 10.8.2021 को प्रथम खुराक के साथ होगी। उक्त जानकारी अनिल मेहता शा. आयु. औष.हतनारा ने देते हुए बताया कि मलेरिया रोग प्रतिरोधक औषधि के साथ ही डेंगू एवं अन्य वर्षाजनित बिमारियों से बचाव हेतु आयुष औषधियों का वितरण जिला आयुर्वेद चिकित्सालय,आयुष विंग,आयुष औषधालय कलेक्टर कार्यालय तथा जिले के समस्त आयुष औषधालयों पर निशुल्क किया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रमिला चौहान और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान ने आमजन से इन औषधियों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान से 9827267450 पर सम्पर्क कर सकते है ।