मंदसौर: सीएम हेल्पलाईन के 2090 प्रकरणों के निराकरण 10 दिवस में, अभियान के प्राप्त हुऐं सफल परिणाम

  
Last Updated:  अगस्त 21, 2021 " 01:29 अपराह्न"

मंदसौर: सीएम हेल्पलाईन के 2090 प्रकरणों के निराकरण 10 दिवस में, अभियान के प्राप्त हुऐं सफल परिणाम

प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुचा जिले का पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग

मंदसौर|कोरोना वाइरस की दूसरी लहर के दौरान सम्पूर्ण प्रशासनिक अमला कोरोना वाइरस की रोकथाम के प्रभावी कार्यो में संलग्न रहने से विभाग के अन्य दूसरे कार्य प्रभावित हो रहे थे, इनमें सीएम हेल्पलाईन भी प्रमुख थी, दिनांक 05 अगस्त 2021 की स्थिति में मन्दसौर जिले की लगभग 6000 से अधिक शिकायते लम्बित थी, इसके उपरान्त श्री मनोज पुष्प, कलेक्टर मन्दसौर के मार्गदर्शन तथा श्री कुमार सत्यम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मन्दसौर के निर्देशन में इसकी सतत समीक्षा की गई । सभी विभाग प्रमुखों को शिकायतों के निराकरण के दैनिक लक्ष्य दिये गये, तथा निरन्तर इस कार्य की समीक्षा की गई, कुछ अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई ,परिणामस्वरूप आज 20 अगस्त की स्थिति में जिले की कुल 3910 शिकायते ही लम्बित है, इस प्रकार कुल 10 दिनों में ही नियमित आने वाली शिकायतों के अतिरिक्त 2090 लम्बित सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमे जिले को जारी रैंकिंग में 72.35 वेटेज के साथ प्रदेश के सभी जिलो में से 13वे स्थान पर रहा।

प्रदेश में तीसरे स्थान पर A ग्रेड के साथ ग्रामीण विकास विभाग – श्री कुमार सत्यम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मन्दसौर के निर्देशन में ग्रामीण विकास विभाग की शिकायतों के निराकरण में भी द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया. जिसमे परिणाम स्वरूप प्रदेश में तीसरे स्थान पर A ग्रेड (87.15%) के साथ जिला पंचायत का नाम आया , जो की प्रथम बार यह रैंक प्राप्त की गई है

A ग्रेड प्राप्त करने वाले विभाग – उर्जा विभाग , खनिज विभाग , नगर पालिका एवं निकाय , परिवहन विभाग ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग , वन विभाग एवं अन्य विभाग भी है जिन्होंने सी ऍम हेल्पलाइन में अच्छा कार्य किया है|

विज्ञापन

ad

 448 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *