Ratlam: अनाथ एवं सडकों पर रहने वाले बच्चों का सर्वेक्षण जारी इनका पुनर्वास किया जाएगा

  
Last Updated:  जनवरी 8, 2024 " 09:40 अपराह्न"

Ratlam: अनाथ एवं सडकों पर रहने वाले बच्चों का सर्वेक्षण जारी इनका पुनर्वास किया जाएगा

रतलाम। शासन के निर्देश अनुसार जिले में निवासरत अनाथ एवं सडकों पर रहने वाले, अक्षम माता-पिता के बच्चे जो विभिन्न कारणों से अपने बच्चों का पालन पोषण करने में असमर्थ हैं तथा निराश्रित ऐसे बच्चों का सर्वे कार्य जिले में चल रहा है जिसमें शहरी क्षेत्र में 12 बच्चे चिन्हांकित किए गए हैं, जिन्हें बाल कल्याण समिति के आदेश से बालक एवं बालिका गृह में प्रवेश दिया गया है। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा विशेष पहल करते हुए उपरोक्त प्रकार के बच्चों के शीघ्र पुनर्वास हेतु कार्रवाई की जा रही है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग रजनीश सिन्हा ने बताया कि उपरोक्त बच्चों के सर्वे अभियान के अंतर्गत चिन्हित बच्चों के समग्र पुनर्वास हेतु कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार के निर्देश पर कार्य योजना तैयार की जा रही है।

 613 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *