Ratlam: पी.एम. स्वनिधि ने दिखाई सैलाना निवासी हर्षित को नई राह

  
Last Updated:  फ़रवरी 6, 2024 " 06:56 अपराह्न"

रतलाम। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से रतलाम जिले में बड़ी संख्या में युवाओं को फायदा मिल रहा है। जिले के सैलाना के रहने वाले युवा हर्षित जैन भी अब प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो चुके हैं। पी.एम. स्वनिधि ने हर्षित को नई राह दिखाई है।

हर्षित को विगत दिनों प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत आयोजित शिविर का फायदा मिला, जब प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत हर्षित को दोबारा 20 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया। हर्षित ने बताया कि परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। घर का बडा बेटा होने के कारण मुझ पर परिवार को इस संकट से निकालने का दायित्व था परन्तु पूंजी नहीं होने के कारण कोई भी निर्णय कर पाने की स्थिति में नहीं था। घर की गाडी को पटरी पर कैसे लाया जाए, इसी चिन्ता में था तभी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना मेरे लिए तपती धूप में छायां की भांति साबित हुई।

नगर परिषद् सैलाना द्वारा किए गए प्रचार-प्रसार से मुझे योजना की जानकारी प्राप्त हुई। मैंने नगर परिषद् पहुंचकर 10 हजार रुपए के ऋण हेतु आनलाईन पंजीयन करवाया। नगर परिषद् के समन्वय से मुझे 10 हजार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ। प्राप्त राशि से मैंने चाय की दुकान प्रारम्भ की जिसने परिवार की आर्थिक स्थिति को काफी हद तक दूर कर दिया। पूर्व में प्राप्त ऋण की राशि की किश्तें समय पर अदा करने के बाद दोबारा 20 हजार रुपए का ऋण प्राप्त किया। हर्षित कहते हैं कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने उनको बड़ा सहारा दिया है। हर्षित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद देते हैं। हर्षित का मोबाइल नम्बर 7486897926 है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 807 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *