Ratlam: गोवर्धनपुरा को तहसील मुख्यालय सैलाना से जोड़ने वाले 4 किमी सड़क का एक साल में उखड़ा डामर

  
Last Updated:  फ़रवरी 29, 2024 " 10:20 पूर्वाह्न"

(sunil Parihar sailana)
रतलाम/सैलाना।
जनपद पंचायत सैलाना क्षेत्र के गांव गोवर्धनपुरा से बागरियो की खेड़ी (सैलाना) तक 4 किमी सड़क का डामर एक वर्ष भी टीक नहीं पाया और सड़क बदहाल है, डामर गायब है। गड्‌ढों से लोग परेशान हो रहे हैं।

एक साल पूर्व क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर ने सैलाना जनपद पंचायत के ग्राम गोवर्धनपुरा से बागरियो की खेड़ी (सैलाना) तक 4 किमी डामर रोड़ का भूमि पूजन किया था जिसके पश्चात उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
गोवर्धनपुरा को तहसील मुख्यालय सैलाना से जोड़ने वाले 4 किमी के बीच रोड में जगह जगह भूल भुलैया नुमा गड्डे होने से वाहन दुर्घटनाओं का भय भी बना रहता हैं। उक्त सड़क बनने से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को सुविधा मिली है लेकिन एक साल में ही सड़क पर गड्डे उभर आए और विभाग द्वारा बदहाल सड़क की दशा सुधारने पर अभी तक कोई कार्य धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा हैं। इस विषय में हमारे प्रतिनिधि द्वारा सैलाना पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर संपर्क किया गया जहां उपस्थित कर्मचारी ने बताया की संबंधित अधिकारी रतलाम में रहते हैं जिनके पास सैलाना का अतिरिक्त प्रभार भी है, जब विभाग प्रमुख से फोन पर संपर्क किया गया लेकिन इनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 731 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *