रतलाम प्रेस क्लब में दिवंगत पत्रकार इंगित गुप्ता के निधन पर हुई श्रद्धांजलि सभा

  
Last Updated:  मार्च 4, 2024 " 07:58 अपराह्न"

जन्मदिन के दिन हुई पत्रकार की  श्रद्धांजलि सभा, हर आंख हुई नम


रतलाम।
  रतलाम प्रेस क्लब द्वारा सोमवार को क्लब के वरिष्ठ साथी इंगित गुप्ता के असमय दिवंगत होने पर उनके जन्मदिन 4 मार्च को ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पॉवर हाउस रोड स्थित प्रेस क्लब भवन पर आयोजित सभा में रतलाम प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं साथियों के अलावा शहर के अनेकों गणमान्य लोगों ने भी आकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने इस दौरान इंगित गुप्ता के बारे में बताते हुए कहा कि वे लगभग तीन दशकों से पत्रकारिता कर रहे थे। सैकड़ों बार समाज के ज्वलंत मुद्दों पर उनकी कलम से उन्होंने अपना धर्म निभाया है। उनकी ईमानदारी और व्यवहारिकता के कारण उनकी बहुत बड़ी मित्र मंडली रही। अचानक हुई दुखद चिकित्सकीय समस्याओं के चलते वे असमय ही दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन अपने पिता सुरेश आनंद की विरासत को आगे बढ़ाते हुए अपनी लेखनी और व्यवहार से हमेशा जीवित रहेंगे। श्री गोस्वामी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में उनकी बेटी और परिवार के साथ पूरा रतलाम प्रेस क्लब परिवार की ही तरह खड़ा है और आगे भी रहेगा। पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन ने भी कहा कि इंगित गुप्ता ने जीवन पर्यंत ईमानदारी से पत्रकारिता के धर्म को निभाया और इस कारण परिवार के प्रति अपनी आर्थिक जिम्मेदारी उतनी सहगता से नहीं निभा सके। लेकिन ऐसे ईमानदार व्यक्ति का जाना समाज के लिए भी क्षति है और अब समाज को मिलकर परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

जन्मदिन पर इस तरह किया गया याद
इस दौरान शोक सभा में आई पत्रकार इंगित गुप्ता की बेटी काची गुप्ता और उनकी बड़ी बहन ईला अग्रवाल और रिश्तेदार अभिषेक असाठी मौजूद रहे। काची ने बताया कि 4 मार्च को श्री इंगित का जन्मदिन परिवार में हमेशा उत्सव की तरह मनता था और अब इस अवसर पर रतलाम प्रेस क्लब उन्हें याद कर रहा है। परिवार ने कहा कि किसी के जाने के बाद इतने लोगों द्वारा उन्हें स्मरण करना उपलब्धि है। इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों ने स्वेच्छा से बिटिया की पढ़ाई आदि हेतु सहयोग भी किया।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, चिंतक विष्णु बैरागी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, पूर्व पार्षद सूरज जाट, जिला संघचालक सुरेंद्र सुरेका, संघ के वीरेंद्र वाफगांवकर, गोविंद काकानी, गोपाल काकानी, भाजपा नेता पवन सोमानी, कांग्रेस नेता जोएब आरिफ, फैय्याज मंसूरी, एडवोकेट उमाकांत उपाध्याय, सुनील पारिख, राकेश शर्मा, यंतेंद्र भारद्वाज, समाजसेवी कचरु राठौड़, नीलू अग्रवाल, शैलेंद्र गोठवाल समेत रतलाम प्रेस क्लब के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य, पत्रकार आदि मौजूद थे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 469 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *