Ratlam: सैलाना में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती मनाई
Last Updated: जून 10, 2024 " 02:22 पूर्वाह्न"
रतलाम/सैलाना। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्मजयंती जयंती आज राजपूत धर्मशाला सैलाना में मनाई गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि सैलाना महाराज विक्रम सिंह राठौर रहे। कायक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमंत विक्रम सिंह जी ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष,सद्चरित्र,और मातृभूमि के प्रति सम्मान और उसका मानव जीवन पर प्रभाव विषय पर विचार वयक्त किए।। महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष mr आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चों का प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मान किया गया । महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए धामनोद के रणजीत सिंह सिसोदिया ने बताया कि महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षा में प्रतिभावान छात्रों विश्वराज सिंह पिता सुरेंद्र सिंह राठौड़ तनुश्री पिता इंद्रपाल सिंह राठौ,ड़ सयोंगिता पिता धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ऋतुराज पिता देवेंद्र सिंह राठौड़ कनक कुमार पिता धर्मेंद्र सिंह राठौड़, जिज्ञासा कुमार पिता रणजीत सिंह सोनगरा, दिव्यराज सिंह पिता रणजीत सिंह सिसोदिया, चेतन सिंह पिता देशपाल सिंह राठौड़ का सम्मान किया गया । महाराणा प्रताप की जन्मजयंती के कार्यक्रम में करणी सेना सर्व समाज के शेर सिंह राठौड़,पूर्व विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, दिलीप सिंह राठौड़, दिलीपसिंह राठौड़, लाखन सिंह राठौड़, सूर्यपाल सिंह राठौड़, इंद्रपाल सिंह राठौड़, विजय सिंह सकरावदा,सुनील पाटीदार, जलज चंडालिया आदि उपस्थित थे।