Ratlam:भगवान महावीर जन्म कल्याणामक के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Last Updated: अप्रैल 20, 2024 " 12:52 अपराह्न"
भगवान महावीर जन्म कल्याणामक के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन
रतलाम/सैलाना (सुनील परिहार)। भगवान महावीर के जन्म कल्याणमक दिवस के पावन अवसर पर सैलाना में श्री जैन श्वेतांबर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के द्वारा दिनांक 21 अप्रैल रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सैलाना के जैन श्वेतांबर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष प्रीतेश जैन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप परिवार अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद सैलाना के साथी गण द्वारा गुरु भगवंतो की प्रेरणा और आशीर्वाद से जीव दया सेवा भावना से कई वर्षो से मूक प्राणियों गो सेवा, प्याऊ जल मंदिर, चिकित्सकीय सहायता आदि कार्य कर रहे हैं। रक्तदान महादान के महावाक्य को सार्थक करते हुए भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के पावन दिवस पर सैलाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ युवक परिषद सैलाना द्वारा आयोजित दिनांक 21 अप्रैल रविवार को आयोजित रकदान शिविर अणु आराधना भवन आराधना भवन रंगवाड़ी मोहल्ला सैलाना में आयोजित किया जा रहा है जिसका समय प्रातः 10 से 3 बजे तक रखा गया है। प्रीतेश जैन ने आम नागरिकों, जन प्रतिनिधियों,पत्रकार गणों सामाजिक कार्यकर्ताओ से भगवान महावीर के जन्म कल्याणक दिवस पर आयोजित इस रक्तदान महादान शिविर में भाग लेंगे है तू अपील करी है।