Ratlam: सोयाबीन के भाव 6 हजार प्रति क्विंटल के लिए ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा
Last Updated: सितम्बर 6, 2024 " 05:56 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना। सैलाना आनुभाग के शिवगढ़ में ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा की अगुवाई में सोयाबीन फसल के भाव बड़ाने में लिए तहसीलदार शिवगढ़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की की प्रदेश में सोयाबीन का रकबा कई वर्षो से बड़ रहा है। मध्य प्रदेश को सोया प्रदेश की उपाधि मिली है। वर्तमान में सोयाबीन के भाव 12 वर्ष पूर्व के मान से 4,000 चार हजार प्रति क्विंटल चल रहा है जबकि वर्ष 2020/21 में 10,000 प्रति क्विंटल प्रदेश की मंडियों में बिका है। इस बार भी उत्पादन की अनुकूल स्थिति है उपरांत भी फसल के दाम नहीं बढ़ाए जा रहे हैं जिससे लागत निकलना भी मुश्किलहो रहा है। किसानों को सोयाबीन के भाव छ हजार प्रति क्विंटल के मान से भुगतान किया जावे।
ज्ञापन सौंपने वक्त जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा, जयश जिला अध्यक्ष कालु बरोड, शिवगढ़ उप सरपंच राहुल की धबाई ग्राम पंचायत केल्दा सरपंच गलियां भाभर, ग्राम पंचायत कुवाझागर सरपंच राकेश डोडियार, ग्राम पंचायत जुलवानिया सरपंच छोटू भाभर, ग्राम पंचायत बामन सरपंच विनीत भाभर, ग्राम पंचायत कला खेत पूर्व सरपंच कातूजी पारगी, नानाजी गुर्जर,कपिल लबाना, सत्यनारायण भाबर समेत किसान उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा के किया ,और आभार राहुल धाबाई उप सरपंच शिवगढ ने माना।