Ratlam:धामनोद न.प. द्वारा स्वच्छता उत्सव एवं मध्य निषेध सप्ताह का आयोजन-
Last Updated: अक्टूबर 2, 2024 " 01:40 अपराह्न"
रतलाम। राज्य शासन के आदेश अनुसार दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन अवसर पर धामनोद में आजाद चौक स्थित मांगलिक भवन पर नगर परिषद धामनोद द्वारा स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें नगर में स्वच्छता बनाये रखने में लगे सफाई मित्रों व अन्य स्वच्छता स्वयं सेवको को सम्मानित किया गया तथा नगर को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए शपथ दिलवाई गई ।
मध्य निषेध सप्ताह का आयोजन- राज्य शासन के आदेश अनुसार 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रारंभ किए गए मध्य निषेध सप्ताह दिनांक 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024 तक का शुभारंभ नगर परिषद द्वारा आजाद चौक स्थित मांगलिक भवन पर किया गया जिसमें उपस्थित नगर परिषद पदाधिकारीयो ,कार्यालय कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिकों को मध्य निषेध की शपथ दिलवाई गई । इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा अजय डिंडोर उपाध्यक्ष ठाकुर लोकेंद्र सिंह सिसोदिया पार्षद सर्वश्री मोहनलाल अमलियार, गोविंद परिहार ,अल्पना सुरेश मोदी विधायक प्रतिनिधि मनीष पालीवाल तथा स्वच्छता एम्बेसडर राजेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित तथा नगर परिषद कर्मचारी स्टाफ और नागरिक उपस्थित थे।