धामनोद में ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी, कोई जनहानि नहीं-
Last Updated: मार्च 20, 2025 " 11:16 अपराह्न"
Ratlam: रतलाम जिले के धामनोद में 12 फ़ीट खाईं में गिरा ट्रैक्टर ट्राली, गनिमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।रतलाम जिले के नगर परिषद धामनोद में आज गुरूवार रात्रि लगभग 8:00 बजे धामनोद से वार्ड क्रमांक 15 भल्याबीड़ पहुंच मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें गनिमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई, ट्रैक्टर ट्राली में केवल चालक ही सवार था। जब ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी तो ट्रैक्टर पलटा तथा चारों पहिया उपर हो गया और ट्राली खाई में लटक गई और चालक मोहन ट्रैक्टर के पास एक तरफ़ गिर गया जिससे उसको चोट नहीं आई अन्यथा बड़ी अप्रिय घटना घट सकती थी। ट्रैक्टर ट्राली चालक मोहन ने बताया कि में धामनोद नगर से ट्रैक्टर ट्राली लेकर अपने घर वार्ड क्रमांक 15 भल्याबीड़ जा रहा था। धामनोद से भल्याबीड़ मार्ग कच्चा होकर अत्यंत ही खराब रास्ता है। नगर परिषद धामनोद के पेयजल कुएं सारंगिया कुएं के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
आये दिन होती है दुर्घटनाएं, नगर परिषद सड़क नहीं, करोड़ों की लागत राशि से नाले बनातीं-
नगर परिषद धामनोद में कुल 15 वार्ड है जिसमें से वार्ड क्रमांक 15 भल्याबीड़ मुख्य नगर से तीन किमी दूर होकर पहुंच मार्ग अत्यंत ही दुर्गम है। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हो की जिस वार्ड में पहुंच मार्ग ही दुर्गम हो वहां से विकास कितना दूर होगा।
सरकार द्वारा नगर में विकास के लिए करोड़ों की राशि भेजी जा रही है। लेकिन जवाबदारों के मानसिक दिवालियापन के चलते अतिआवश्यक मूलभूत सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता नहीं देते हुवे निजी हित और गैर जरूरी कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजें जा रहें हैं। नगर में सड़कें बन नहीं रही और नगर परिषद द्वारा लगभग दो करोड़ रुपए की लागत राशि से बरसाती नालों का पक्का निर्माण करवाया जा रहा है।