भारत ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा: ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के तहत 9 ठिकानों पर मार गिराए कई आतंकी

  
Last Updated:  मई 7, 2025 " 08:27 पूर्वाह्न"

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने ले लिया है। भारत ने रात में मिसाइल अटैक करके पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है।
जिसकी तस्वीरें भी अब वायरल हो रही है।

पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने लाने के लिए भारत ने कमाल की प्लानिंग करते हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिला दी है। 9 आतंकी ठिकानों पर हमला करके भारत ने ये साफ कर दिया है कि आतंकियों को भारत छोड़ेगा नहीं, उसे जड़ से खत्म कर देगा। इस एयर स्ट्राइक से उजड़े हुए पीओके के मुजफ्फराबाद की तस्वीरें अब तेजी से वारयल हो रही है।

पाकिस्तान से तस्वीरें हो रही वायरल

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान का भारत ने क्या हाल किया है। भारत सरकार ने ये बता दिया है कि आतंकी हमले का जवाब देना भारत को बखूबी आता है और वह अब आतंक को झेलने वाला नहीं है।

पूरे पाकिस्तान में अफरातफरी का माहौल है। भारतीय सेना ने ख़ुद ही घोषित किया है कि उसने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के जरिए पाकिस्तान के भीतर 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। सैन्य नहीं, आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। ब्रह्मोस और राफेल विमानों का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तान के एक एयरक्राफ्ट को भी मार गिराया गया है।

बताया जाता है कि भारत ने जिस लड़ाकू विमान को मार गिराया वो F16 था। पाकिस्तान ने भी माना है कि उसके ठिकानों को निशाना बनाया गया है और उसने इसे युद्ध की कार्रवाई करार दिया है। पाकिस्तान में मिसाइल हमलों के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोगों को सड़कों पर बाइक छोड़कर भागते हुए देखा गया है। पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। लगभग 200 आतंकियों को भारत ने अपनी कार्रवाई से मौत की नींद सुलाकर बदला लिया है।

आतंक को जड़ से खत्म करने की शुरुआत

भारत का इस हमले का उद्देश्य ही ये था कि अब आतंक को जड़ से खत्म कर दिया जाए। भारत ने इस हमले में टारगेट निशाने लगाए हैं। आतंकियों को नाश करने का प्लान भारत का पूरी तरह से सफल रहा है।

पहलगाम हमले का बदला

जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक शामिल थे। इस हमले के 15 दिन बाद भारत ने बदला लेते हुए पाकिस्तान के 9 जगहों पर हमला किया है, ये जगहें वो है जहां आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी।

10 बजे होगी मीडिया ब्रीफिंग

भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि ऑपरेशन सिंदूर तहत पाकिस्तान के भीतर किए गए मिसाइल स्ट्राइक के बारे में जानकारी देने के लिए बुधवार को सुबह 10 बजे मीडिया ब्रीफिंग की जाएगी। इस ब्रीफिंग में ऑपरेशन से जुड़ी बड़ी जानकारियों साझा की जाएंगी। ये मीडिया ब्रीफिंग- मीडिया सेंटर, PIB, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

 883 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *