भाजपा के सेवा पखवाड़ा का समापन: जयंती पर गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, खादी खरीद कर किया स्वदेशी जागरण

  
Last Updated:  अक्टूबर 2, 2025 " 02:09 अपराह्न"

Ratlam:  भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा का गुरुवार को समापन हो गया। अन्तिम दिन गांधी जयंती और शास्त्री जयंती मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता मे गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने इस मौके पर गांधी जी और शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेना का आव्हान किया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल एवं सेवा पखवाडा जिला टोली संयोजक निर्मल कटारिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।


गांधी जयंती का आयोजन नगर निगम तिराहा स्थित गांधी उद्यान मे हुआ इसमें जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय के बाद सभी उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा गांधी प्रतिमा पर  माल्यार्पण किया गया। इसके बाद षा.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित शास्त्री जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि माल्यार्पण के पश्चात् भाजपा कार्यकर्ता खादी भण्डार पहुंचे और खादी खरीद कर स्वदेशी अपनाओ का नारा बुलंद किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी , उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड, विप्लव जैन जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, सहकोषाध्यक्ष राजेन्द्र पाटीदार होस्टल, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, निलेश गांधी सहित पार्षद योगेश पापटवाल, मंडल पदाधिकारी विवेक शर्मा, चेतन टांक , गौरव त्रिपाठी, दिनेश राठौर आदि मौजूद रहे।

 457 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *