दीपावली के अवसर पर कलेक्टर ने वृद्ध जनों का आशीर्वाद लिया

  
Last Updated:  अक्टूबर 20, 2025 " 09:11 अपराह्न"

दीपावली के अवसर पर कलेक्टर ने वृद्ध जनों का आशीर्वाद लिया

वृद्ध आश्रम पहुंचकर चिकित्सा सेवाएं देने के निर्देश दिए

Ad

Ratlam: सामाजिक न्याय विभाग एवं रेड क्रॉस द्वारा संचालित रतलाम के विरिया खेड़ी स्थित वृद्ध आश्रम पर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह पहुंची। यहां पहुंच कर उन्होंने कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर आप वृद्ध जनों का आशीर्वाद लेने आई हूं। कलेक्टर को अपने बीच पाकर उनके चेहरे खिल उठें। उन्होंने वृद्ध जनों को अपने हाथ से भोजन परोसा और कुशलक्षेम पूछकर सेवा की। उन्होंने कहा कि वृद्ध आश्रम में मेरा मोबाइल नंबर चस्पा किया जाए और किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए मुझे तत्काल फोन लगाए।

Ad
Ad

उन्होंने वृद्ध जनों के आयुष्मान कार्ड, एन सी डी कार्ड का अवलोकन किया,  तथा सभी वृद्धजनों का नियमित रूप से  चिकित्सा परीक्षण करके आवश्यक सेवाएं प्रदान करने को कहा ।  उन्होंने कहा कि एक एंबुलेंस 24 * 7 आधार पर वृद्ध आश्रम में उपलब्ध रखी जाए ताकि आवागमन में परेशानी ना हो। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं साप्ताहिक आधार पर उपलब्ध कराने ,  टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराने,सभी वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड बनाकर नियमित प्रविष्टि के लिए कहा। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ विशाल राठौर, डॉ योगेश पाटीदार, डॉ गौरव बोरीवाल, बबली गौसर, आसमा खान, सुशीला मईडा, आदि ने किया। रेडक्रॉस के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने बताया कि आश्रम में वर्तमान में 19 वृद्धजन निवासरत हैं। तथा उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने वृद्ध जनों को मिल रहे भोजन, चाय , नाश्ता , बिजली, पानी, रुकने की सुविधा आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में सबका मालिक एक वेलफेयर फाउंडेशन के विशाल काश्यप ने बताया कि वृद्ध आश्रम को एक आदर्श वृद्ध आश्रम के रूप में स्थापित करने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। कलेक्टर ने परिसर के बाहर पोषण वाटिका , प्रार्थना स्थल, की बात कही। कार्यक्रम में सुशील मूणत, दशरथ पाटीदार , गोपाल जोशी , श्रीमती सुलोचना शर्मा , संचालक कुलदीप  चौहान, दीपक दुबे, श्रीकांत दोषी आदि ने उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

 487 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *