रतलाम/ कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई, 160 आवेदन आए, कई का मौके पर निराकरण

  
Last Updated:  मई 26, 2026 " 07:15 अपराह्न"

Ratlam: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई, 160 आवेदन आए, कई का मौके पर निराकरण

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और आवेदन प्राप्त किए।

जनसुनवाई में कुल 160 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही विभागीय अधिकारियों से निराकरण कराया गया। शेष आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

सैलाना निवासी लक्ष्मण पिता रामा ने बताया कि नल कनेक्शन के लिए नगर परिषद में आवेदन देने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई। इस पर एसडीएम सैलाना को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम दिवेल निवासी बाबुलाल पिता मांगीलाल ने भूमि सीमांकन के लिए आवेदन दिया। तहसीलदार नामली को निराकरण हेतु कहा गया।

ग्राम रोजडका निवासी नारायण पिता कालू एवं राधेश्याम पिता जगदीश ने निजी कृषि भूमि के एकमात्र रास्ते पर कब्जे की शिकायत की। तहसीलदार रतलाम ग्रामीण को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम पाटडी निवासी आवेदिका पीरा पति तुलसीदास ने कृषि भूमि के पट्टे हेतु आवेदन दिया। संबंधित अधिकारी को निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

 122 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *