रतलाम/सैलाना स्थित छात्रावास में छात्रा की मृत्यु की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी

  
Last Updated:  सितम्बर 28, 2026 " 08:19 अपराह्न"

Ratlam:कलेक्टर अजय कटेसरिया ने एसडीएम सैलाना को जांच अधिकारी नियुक्त किया

रतलाम(स्पष्ट खबर)।रतलाम जिले के सैलाना स्थित छात्रावास में 15 सितंबर 2026 को छात्रा की मृत्यु की घटना के संबंध में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं।

घटना के कारण क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभावित होने के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 196 के तहत मजिस्ट्रियल जांच संस्थित की गई है। जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी सैलाना सुनील जायसवाल को जांचकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जांचकर्ता अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे घटना की मजिस्ट्रियल जांच 15 दिवस में पूर्ण कर स्पष्ट अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

 131 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *