शासकीय पूजन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 11 हजार रु की राशि प्रभारी मंत्री ने भेंट की

  
Last Updated:  फ़रवरी 21, 2020 " 02:39 अपराह्न"

उज्जैन। 21फरवरी।
   उज्जैन  जिले के प्रभारी मंत्री, लोक निर्माण एवम पर्यावरण मंत्री श्री सज्जनसिंह वर्मा ने आज मध्य प्रदेश शासन की ओर से महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली शासकीय पूजा के लिए 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। प्रभारी मंत्री आज 11:45 बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एवं शासकीय पूजन की थाली मंदिर की परंपरा के अनुसार उज्जैन महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष को सौंपी। संभागायुक्त श्री अजीत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री शशांक मिश्र तथा पुलिस अधीक्षक श्री सचिन अतुलकर के द्वारा पूजन संपन्न करवाई गई। मंदिर की व्यवस्थाओं का प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने पूर्णतः पालन किया एवं नंदीहाल से दर्शन किये। प्रभारी मंत्री पूजन समाप्त होने के बाद बाबा महाकाल का प्रसाद लेकर रवाना हुए। यह जानकारी पुजारी श्री आशीष शर्मा द्वारा दी  गई।

 2,109 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *