(कलम की गूँज) न बोतल बदली न बदला “नशा” बता साकी बंद ताले से “मदिरा” केसे महकी-

  
Last Updated:  अप्रैल 26, 2020 " 02:48 अपराह्न"

मुकेश चौधरी

रतलाम :26 मार्च 2020 (स्पष्ट खबर)
ओपन के मूल्य से तीन गुना महंगी शराब क्लोज़ , साकी झोलीयां भर भर बेंच रहा “सुरा” जैसे जादूगर बेंच रहा ताबीज,
आगे लॉकडाउन की मोहर पीछे वाले दरवाजे से मदिरा महक रहीं हैं, मयखाने पर तालेबंदी लेकिन न बोतल बदलीं न बदला “नशा” बोल साकी तूने डाला “डाका” कहाँ हैं/
लॉकडाउन में सरकार के फरमान पर मदिरा दुकानें बंद हैं
जिनपर विभागीय तालासील लगा हैं फिर भी शराब की बिक्री हो रही हैं , ओपन मदिरा दुकान पर मिलने वाली शराब की कीमत क्लोज़ में तीन से चार गुना किमत में बिक्र रहीं हैं
जिस से स्पष्ट तोर पर इंगित होता है कि मदिरा दुकानों पर लगीं विभाग की सील दिखावटी भर है
ओर पीछे दरवाजे एवं चद्दर उचकाकर शराब बाहर आ रहींहै हैं
या मिली भगत से मदिरा के गोडाउन दुकानों में सेंधमारी हो चुकी हैं ,
जिले में बड़े अवैध शराब माफियाओं की कमर पहले हीं रतलाम के गौरव एसपी गौरव तिवारी तोड़ चुके हैं
और वर्तमान में अवैध शराब का धंधा करने वालों की इतनी हिमाक़त एवं ओकात नहीं है कि वह भारी मात्रा में अवैध शराब का स्ट्राक रख सके जो लम्बी अवधि के लॉकडाउन तक चला सकते हैं
यहाँ दाल में काला नहीं दाल हीं काली पक रहीं हैं
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक मदिरा दुकान से शराब की 139 पेटी चोरी होने की घटना के समाचारों में मामला संदिग्ध बताया गया है
उसकों देख कर इंगित होता हैं कि अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मदिरा दुकानों में बंद तालों में रखीं शराब सुरा प्रेमियों की खातिर महक कर बाहर आ गई हैं
जवाबदारों द्वारा अगर इमानदारी से जिले की तमाम मदिरा दुकानों के स्ट्राक का मिलान करवाया जाता है तो चौंकाने वालें परिणाम आने से इंकार नहीं किया जा सकता है,
अन्य था आने वाले समय में मदिरा दुकानों पर मनगढंत चोरी की कहानियाँ सुना कर प्रशासन को गुमराह करनेवाली घटनाएं नहीं होगी इस से इंकार भी नहीं किया जा सकता है,

 5,934 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *