धामनोद नगर परिषद के पूर्व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की मृत्यु-
Last Updated: मई 14, 2020 " 07:18 अपराह्न"
मृत्यु का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है –
रतलाम:14 मई, 2020(स्पष्ट खबर) रतलाम जिले के धामनोद नगर परिषद के पूर्व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की मृत्यु, मृत्यु का कारण प्रथम दृष्टिया हार्टअटैक बताया जा रहा है,
धामनोद नगर परिषद के पूर्व टेक्टर वाहन चालक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी लक्ष्मण पिता जुझार गोदा उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 सैलाना रोड़ धामनोद की मृत्यु होने की जानकारी प्राप्त हुई है,
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतक लक्ष्मण कुछ वर्षों से नगर परिषद धामनोद में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी रहा है
जो नगर परिषद का टेक्टर वाहन चलाता था, वर्तमान यह नगर परिषद की दैनिक वेतन भोगी की नोकरी छोड़ कर करीबन दो माह से अपने घर पर ही रह कर अन्य जगह मजदूरी कर रहा था,
साथ ही बताया जाता हैं कि मृतक लक्ष्मण को पूर्व में भी हार्टअटैक का दौरा आया था जिसका उपचार भी रतलाम में करवाया था, लेकिन मृतक शराब का आदि था समय पर गोली दवाई भी नहीं ली जा रहीं थी,
बताया जाता है कि आज दिनांक को भी मृतक के सीने में दर्द उठा था , जिसके बावजूद भी इसने अपने घर के पास में हीं एक मकान के लिए गड्ढा खोदने का कार्य मजदूरी पर किया जा रहा था, दर्द अधिक उठने पर लक्ष्मण को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर मृत घोषित किया गया है
सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया जाएगा,
इनका कहना है-
लक्ष्मीकांत शर्मा नगर परिषद धामनोद जिला रतलाम- लक्ष्मण नगर परिषद में दैनिक वेतन भोगी था जिसने दो माह पूर्व नोकरी छोड़ दी थी उसके बाद वह नगर परिषद में आया ही नहीं, अपने घर पर ही था एवं अन्य जगह मजदूरी कर रहा था, इसको पूर्व में भी हार्टअटैक आया था तब इसका उपचार करवाया था शराब का भी आदि था स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया,
सुशील त्यागी प्रधान आरक्षक पुलिस चौकी धामनोद- ने बताया कि धामनोद निवासी उक्त व्यक्ति की मृत्यु का कारण प्रथम दृष्टया हार्टअटैक लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम करवाया जा रहां है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा, मृतक शराब के नशे का भी आदि था,