एक तगारी सीमेंट में बीस एक का मिक्स निर्माण मटेरियल-

  
Last Updated:  जून 29, 2020 " 03:58 अपराह्न"

मौके से ठेकेदार एवं मिस्त्री अनुपस्थित, साइड इंचार्ज को मिक्स मटेरियल मात्रा की नहीं जानकारी-

चूहों ने खोदी नाली, इंजीनियर ने ठेकेदार को दी सख्त चेतावनी,

रतलाम/धामनोद: 29 जून 2020(स्पष्ट खबर)| पार्षद द्वारा लिखित शिकायत के बाद भी नाली निर्माण कर्यों में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है,
नाली निर्माण ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता करते हुए घटिया मिक्स मटेरियल का उपयोग में सीमेंट की मात्रा भी कम की जा रहीं हैं |
रतलाम जिले के धामनोद नगर के वार्ड क्रमांक 12 दीनदयाल नगर व वार्ड क्रमांक 02 खेड़ा के मार्गों का सीसी नाली निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसकी गुणवत्ता निम्न स्तर की होकर घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है|

चूहों ने खोद दिया नाली निर्माण, ठेकेदार बोला अब चूहों को तो रोक नहीं सकते-

नगर के दीनदयाल नगर में सीसी नाली निर्माण कार्य में घटिया मिक्स मटेरियल का उपयोग किया गया है जिस के प्रतिउत्तर हाल ही में हुआ निर्माण नाली में चूहों ने बिल कर दिए गए हैं
जिस पर नाली निर्माण ठेकेदार कहतें है की अब चूहों को तो रोक नहीं सकते हैं , यह लापरवाह तर्क इंगित करते है की नाली निर्माण में भारी अनियमितता की गई है|

दीनदयाल नगर का नाली निर्माण

लापरवाही पूर्वक दीनदयाल नगर के मुख्य मार्ग को किया अवरुद्ध, दुर्घटनाओं को निमंत्रण-

दीनदयाल नगर में नाली निर्माण ठेकेदार की मनमानी के कारण कई दिनों से मुख्य मार्ग बाधित होकर दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा बड़ी एवं गंभीर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ,
दीनदयाल नगर में नाली निर्माण के लिए सरिया का जाल महिनों पूर्व बिछाये गयें थे लेकिन कार्य की गति लम्बी किसतों में चल रहीं हैं वहीं नाली निर्माण में उपयोग संसाधन एवं मटेरियल को बीच मार्ग पर फैलाया हुआ है जिस से रात्रि में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है |

दीनदयाल नगर में नाली निर्माण के दौरान ठेकेदार के उपस्थित वर्करों ने मार्ग अवरुद्ध किया जिस से गिरते हुए बचे राहगीर किसान
दीनदयाल नगर के मुख्य मार्ग के दूसरे छोर पर इस तरह गिट्टी का ढेर लगाकर मार्ग अवरुद्ध किया गया है,

एक तगारी सीमेंट एक बंजरी, नो तगारी गिट्टी, दस तगारी डस्ट (चूरी)

वार्ड क्रमांक 02 के मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण कार्य प्रगति पर है जहाँ अनुभवहीन मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए मिले, यहाँ निर्माण मटेरियल के मिक्सर में मटेरियल डालते एक मजदूर से जानकारी हेतु पुछने पर बताया की 20 /1 का मिक्स मटेरियल बन रहा है जिस में 10 तगारी गिट्टी 09 तगारी डस्ट (बारीक चूरी) एवं समानांतर एक तगारी बंजरी, एक तगारी सीमेंट का मिक्स बनाया जाने की जानकारी दी सीमेंट की मात्रा के विषय में उक्त मजदूर ने पास रख डस्ट बारीक धूल वाली पत्थर की चूरी की ओर इशारा कर कहा की इस से रेशा आ जाएगा,
यहाँ पास की चाय होटल में बैठे व्यक्ति ने अपने आपको उक्त नाली निर्माण कार्य का मैनेजमेंट देखने वाला बतया लेकिन हमारे द्वारा बार बार निर्माण मटेरियल मिक्स के बारें में पुछने पर भी इनहोने जानकारी नहीं देते हुए मिस्त्री से जानकारी लेने को कहा लेकिन निर्माण कार्य के मोके से मिस्त्री भी नदारद मिला|

वार्ड क्रमांक 02

नाली निर्माण कार्य को लेकर इंजीनियर ने ठेकेदार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी-

दीनदयाल नगर में नाली निर्माण कार्य में चल रहीं अनियमितता के बारेमे नगर परिषद के इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव को जानकारी दी जिस पर इन होने दीनदयाल नगर में नाली निर्माण कार्य करने वाले उक्त ठेकेदार को फोन पर कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता लाने को कहा गया है तथा साथ ही निर्माण कार्य स्थल पर पडे डस्ट उपयोग नहीं लेकर हटायें जाने का कहा गया है|

दो दिन पूर्व ही नाली निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद ने लिखित शिकायत करते हुए ठेकेदार की राशि रोके जाने एवं पून: नाली निर्माण किये जाने की मांग सीएमओ से की है
उसके बाद भी नगर में नाली निर्माण कार्य घटिया स्तर का किया जा रहा हैं,

https://bit.ly/2V8ab92

इनका कहना है-

रेवाशंकर राव उपाध्यक्ष नगर परिषद धामनोद
मैं इंजीनियर को अभी फोन लगाकर मौके पर भेज ता हूँ,
नाली निर्माण के नाम पर मार्ग बंद कर जनता को परेशान नहीं किया जा सकता है
मै इस विषय में इंजीनियर से बात करता हूँ|

मैं गुजरात वाला ठेकेदार दीप जोशी बोल रहां हूँ मैरे वर्करों का फोन आया था आपने शिकायत की………
दीनदयाल नगर में मैरा काम चल रहा है
मै अब रास्ता बंद नहीं करेंगे, निर्माण में डस्ट का उपयोग नहीं कर रहे हैं, नाली में चूहों ने बील करदिया तो चूहों को तो रोक नहीं सकते.. |

 6,028 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *