सात गाँवों की पेयजल आपूर्ति के लिए पौने दो करोड़ की जल संरचनाओं की स्वीकृति

  
Last Updated:  सितम्बर 14, 2020 " 04:39 अपराह्न"

तीन माह की अवधि में होगा निर्माण 

पन्न:14, सितंबर, 2020(स्पष्ट खबर)|पन्ना जिले के 7 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति के लिये एक करोड़ 68 लाख 58 हजार लागत की जल संरचनाओं के लिए स्वीकृति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। जल संरचनाओं का निर्माण अगले तीन माह की अवधि में किया जाना है।

इन जल संरचनाओं की स्वीकृति जल जीवन मिशन के तहत की गई है। जल संरचनाओं के अन्तर्गत पाईप लाईन, घरेलू नल कनेक्शन एवं विद्युत कनेक्शन कार्य के लिये एजेसिंयाँ तय करने की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। जिन 7 ग्रामों को जल आपूर्ति के लिये संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है इनमें पन्ना विकास खण्ड और गुनौर विकास खण्ड के तीन-तीन ग्राम एवं पवई विकास खण्ड का एक गाँव शामिल है।

 2,162 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *