क्षमता से अधिक सवारियां भर फर्राटा भरते अॉटो रिक्शा ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी दो घायल-

  
Last Updated:  सितम्बर 17, 2020 " 10:16 पूर्वाह्न"

रतलाम/धामनोद:17,सितंबर,2020(स्पष्ट खबर)| रतलाम- बांसवाड़ा रोड़ पर फर्राटे भर रहे ओवर लोडिंग सवारी वाहन दूर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं|
सैलाना विधानसभा क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों मजदूर दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों में क्षमता से अधिक सवार होकर सफर कर जिले में कृषि कार्य के लिए प्रतिदिन आवागमन कर रहे हैं
ओवरलोडिंग तथा तेज़ गति से फर्राटा भरते वाहन दुर्घटना का कारण बन रहे है एक दिन पूर्व जहाँ धामनोद- सैलाना मार्ग साईं मंदिर के पास एक तीन पहिया (अॉटो रिक्शा) वाहन सडक के नीचे पटल गया था, तो वहीं आज सुबह करीब 7:30 बजे धामनोद बायपास पर सैलाना की तरफ से रतलाम की तरफ जाते क्षमता से अधिक सवारी लोड़ एक तीन पहिया (अॉटो रिक्शा) चालक ने दो पहिया वाहन मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर वाहन लेकर फरार हो गया जिसमें दो पहिया वाहन पर सवार बड़ी सरवन निवासी शामाबाई, एवं रमेश मईडा़ घायल हो गये जिनकोे राहगीरों ने 108 की मदद से रतलाम जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है,
मोटरसाइकिल सवार बड़ी सरवन निवासी घायल क्षेत्र में सोयाबीन की कटाई मजदूरी के लिए आये थे|

रतलाम-बांसवाडा़ रोड धामनोद बायपास का दृश्य, क्षमता से अधिक सवार, जान जोखिम में डालकर सफर करते हुए|

 1,738 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *