भाजपा ने सेवा दिवस मनाया-

  
Last Updated:  सितम्बर 21, 2020 " 01:34 पूर्वाह्न"

रतलाम/धामनोद: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा द्वारा सेवा दिवस के रूप में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक मनाया गया जिसमें जिले के धामनोद नगर में भी सेवा कार्य के आयोजन हुए , भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह के निर्देशानुसार 20 सितंबर रविवार को प्रत्येक मतदान केंद्र पर पौधे लगाने के संकल्प के संदर्भ में नगर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा रविवार को शासकीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर पौधे लगाए व वार्ड न0 04 अम्बामाता मंदिर पर अखंड भारत निर्माण में संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन के लिए प्राथना की।कार्यक्रम के पश्चात जलेबी मिठाई का वितरण वार्ड 04में किया गया ।कार्यक्रम में वार्ड 04 भाजपा पार्षद आशा धाड़वी ,नेता प्रतिपक्ष पार्षद सत्यनायरण पाटिदार,पार्षद बद्रीलाल सिसोदिया,अंत्योदय समिति अध्यक्ष बाबुलाल पाटिदार ,अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष माणक डिंडोर ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश पोरवाल ,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पवन राव ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नीलेश पाटिदार,पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर उपाध्यक्ष मदन धाड़वी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंत्री दिनेश सोलंकी,गीताबाई नायक,मोहनबाई राव, टीना राव, पिंकी माली,संजना राव,अजय डिंडोर,बद्रीलालशर्मा,महेश पाटिदार,राकेश नायक ,आदि मौजूद थे , कार्यक्रम का संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलामहामंत्री जितेंद्र सोनी ने किया आभार युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष संदीप राव द्वारा व्यक्त किया गया|

 2,325 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *