बोरवेल में बच्चा – 24 घंटे बाद भी निवाड़ी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी-

  
Last Updated:  नवम्बर 5, 2020 " 04:17 अपराह्न"

भोपाल। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से अलग हुए निवाड़ी जिले में 200 फुट गहरे गड्ढे में गिरे बच्चे का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। हादसे को 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। भारतीय सेना और NDRF की टीम बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।

4 नवंबर को सुबह खुले बोरवेल में 3 साल का बच्चा गिर गया

मध्य प्रदेश: निवाड़ी जिले के सेतुपुरा गाँव में करवा चौथ के दिन दिनांक 4 नवंबर 2020 को सुबह एक खुले बोरवेल में 3 साल का बच्चा गिर गया था। बोरवेल में ऑक्सीजन की कमी न हो इसलिए मासूम को बाहर से लगातार ऑक्सीजन भी दी जा रही है। 

घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सेतुपुरा गांव की

घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सेतुपुरा गांव की है। बताया जाता है कि मासूम घर से खेलते-खेलते बगल के खेत में चला गया और खेत में 200 फीट खुदे बोरवेल में गिर गया

 1,678 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *