दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों ने फ्लाइओवर से फेंके बैरिकेड्स, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

  
Last Updated:  नवम्बर 26, 2020 " 03:27 अपराह्न"

पंजाब और हरियाणा के किसान केंद्र सरकार के कृषि बिलों के खिलाफ दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसानों को अंबाला के नजदीक शंभू बॉर्डर पर रोक दिया है। यहां उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है जिन्हें किसानों ने उठाकर पुल से नीचे फेंक दिया। वहीं किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है।

delhi chalo march updates farmer protest against farm laws of central government

दिल्ली| दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों ने फ्लाइओवर से फेंके बैरिकेड्स, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में पंजाब-हरियाणा के किसान दिल्ली कूच के लिए एक बार अंबाला के शंभू बॉर्डर पर इकट्ठा हो गए हैं। बॉर्डर सील हैं वहीं किसान भी डटे हुए हैं। पंजाब से हजारों ट्रैक्टर ट्रॉलियों में राशन, पानी, डीजल और दवाएं साथ लेकर किसान दिल्ली की तरफ कूच करने को तैयार हैं। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए अंबाला-कुरुक्षेत्र नैशनल हाइवे पर रोक लगाई तो किसानों ने गुस्से में आकर बैरिकेडिंग उठाकर फ्लाइओवर से नीचे फेंक दिए। प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंकने भी शुरू कर दिए हैं।

किसानों ने बैरिकेडिंग उठाकर नीचे फेंके

किसानों के लिए सामान लेकर पहुंच रहे लोग

शंभू बॉर्डर पर किसानों का भारी जमावड़ा है। आस-पास के गांवों के लोग प्रदर्शनरत किसानों के लिए दूध और दूसरा जरूरी सामान लेकर पहुंचे हैं। कई लोग किसानों की सहायता के लिए आगे आए हैं।

दिल्ली बॉर्डर सील, पुलिस तैनात

पंजाब-हरियाणा के किसानों को दिल्ली प्रवेश की इजाजत नहीं है। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के 1200 जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है। बॉर्डर को सील कर दिया गया है। चेकिंग के बाद ही गाड़ियों को दिल्ली आने दिया जा रहा है।

किसानों का दो दिन का दिल्ली कूच

इससे पहले दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों के ऊपर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। बता दें कि देश के करीब 500 अलग-अलग संगठनों ने मिलकर संयुक्त किसान मोर्चे का गठन किया है, जिसके नेतृत्व में किसानों ने 26 और 27 नवंबर को दिल्ली कूच कर रहे हैं।

पुलिस ने किसानों के ऊपर छोड़े आंसू गैस के गोले

पुलिस और किसानों के बीच जमकर झड़प

दिल्ली कूच के लिए हरियाणा जा रहे किसानों और पुलिस के बीच गुरुवार को जमकर झड़प हुई। हाथों में लाठी-डंडे और तलवार लिए किसानों ने पुल पर लगी बैरिकेडिंग तोड़कर नीचे गिरा दी।

हरियाणा सरकार ने दिए बॉर्डर सील करने के आदेश

वहीं किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने 26 और 27 नवंबर को सीमा सील करने का आदेश दे दिए हैं। बुधवार 25 नवंबर को ही हरियाणा के अंबाला और कुरुक्षेत्र में किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

करनाल में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए किसान

एक तरफ कड़ाके की ठंड, दूसरी ओर पानी की बौछार लेकिन किसान शंभू बॉर्डर पर अड़े हुए हैं। दूसरी तरफ करनाल के करना झील के पास किसान बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं।

किसानों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

पिछले दो दिन से हरियाणा पुलिस अंबाला, करनाल, झज्जर, सोनीपत और भिवानी में बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोक रही है। बुधवार को अंबाला में किसान बैरिकेड्स तोड़कर आगे चले गए। अंबाला एसपी ने बताया कि पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने वाले किसानों के खिलाफ केस दर्ज करेगी।

प्रदर्शन में 6 राज्यों के किसान शामिल

-6-

दिल्ली कूच में 6 राज्यों के किसान शामिल हैं। पंजाब-हरियाणा के अलावा यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान और केरल के किसान गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर कृषि कानूनों का विरोध करने वाले हैं।

 2,321 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *